scriptसीजन में पहली बार आठ डिग्री नीचे लुढ़का पारा, गर्म कपड़ों का सजा बाजार | down mercury | Patrika News

सीजन में पहली बार आठ डिग्री नीचे लुढ़का पारा, गर्म कपड़ों का सजा बाजार

locationपन्नाPublished: Nov 10, 2018 01:27:43 am

Submitted by:

Bajrangi rathore

सीजन में पहली बार आठ डिग्री नीचे लुढ़का पारा, गर्म कपड़ों का सजा बाजार

down mercury

down mercury

पन्ना। ठंड धीरे-धीरे बढऩे लगी है। बाजार में गर्म कपड़े की दुकान भी सजने लगी है। तिब्बतियन सेल के साथ-साथ बाजार की दुकानों में भी ऊनी कपड़े पहुंच गये हैं। ठंड शुरू होते ही दिन और रात के तापमान में अंतर आने लगा है। मौसम विभाग की ओर से नौ नवंबर को दिन का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन में पहलीबार ऐसा हुआ है कि पारा 8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़क गया है।
दीपावली के निकलते ही ठंड का असर शुरू हो गया है। शाम होते ही लोगों को ठंड का अहसास होने लगता है। सुबह जल्दी घुमने के लिए निकलने वाले लोग भी इन दिनों गर्म कपड़ों में घूमने निकल रहे हैं। गौरतलब है कि शरद पूर्णिमा की रात से ठंड की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है।
दीपावली निकलते ही ठंड ने इसका असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की ओर से इस सप्ताह तापमान 8 व 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।
सबसे अधिक ठंड का अहसास बच्चों और बुजुर्गों को हो रहा है। मौसम के संक्रमण काल के करण बच्चों में सर्दी-जुकाम आदि की बीमारी बढ़ रही है। इन मौसमी बीमारियों से पीडि़त बच्चे अस्पताल पहुंचने लगे हैं। अब तक जहां रात में एक चादर से काम चल जाता था। सुबह और शाम लोगों के शरीर पर गरम कपड़ा दिखने लगा है।
दिन और रात के तापमान में अंतर आने लगा है। दिन का तापमान 26-27 डिग्री के आस-पास चल रहा है। इसके कारण दिन में अभी भी गरमी का एहसास हो रहा है। रात ढलने के साथ ही गुनगुनी ठंड का असर रहता है। सुबह में धूप निकलने तक हल्की ठंड का असर रहता है।
बाजार में गर्म कपड़ों की बहार

ठंड की दस्तक के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। शहर के बाजारों के रेडीमेड स्टोर व शो रुम इन कपड़ों से सज चुके हैं। इसकी बिक्री भी शुरु हो गयी है।
इसके अलावा शाल, कंबल, रजाई आदि की बिक्री भी आरंभ है। कपड़ा दुकानों का लुक अब बदल गया है। ठंड को लेकर व्यवसायियों ने तैयारी कर ली है। ग्राहक भी दुकानों पर पहुंचने लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो