scriptपन्ना में तेंदुए की मौत पर वन रक्षक निलंबित, डिप्टी रेंजर को नोटिस, बिसरा रिपोर्ट आने के बाद और गिर सकती है गाज | Forest guard suspended on leopard's death, notice to deputy ranger | Patrika News

पन्ना में तेंदुए की मौत पर वन रक्षक निलंबित, डिप्टी रेंजर को नोटिस, बिसरा रिपोर्ट आने के बाद और गिर सकती है गाज

locationपन्नाPublished: Nov 03, 2019 10:33:00 pm

Submitted by:

Anil singh kushwah

जबलपुर, ग्वालियर, सागर और मेरठ की लैब में हो रही जांच

Forest guard suspended on leopard's death, notice to deputy ranger

Forest guard suspended on leopard’s death, notice to deputy ranger

पन्ना/शाहनगर. शाहनगर रेंज के गंगा झिरिया में माता तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने एक वन रक्षक को निलंबित कर दिया है और संंबंधित डिप्टी रेंजर को नाटिस जारी किया गया है। विभाग द्वारा तेंदुए के शिकार जैसे गंभीर मामले में उक्त कार्रवाईको बेहद कमजोर माना जा रहा है। ऐसा लगता है शिकार के मामलों में विभाग सिर्फआम जनता पर ही सख्ती बरतता है जबकि विभाग के लोगों के प्रति वरिष्ठ अधिकारियों की दरियादिली किसी से छिपी नहीं है।
बिसरा रिपोर्ट का इंतजार
शाहनगर रेंज के गंगा झिरिया बीट में गत दिनों मादा तेंदुए का तीन-चार दिन पुराना शव मिला था। वन विभाग ने इसे कब्जे में लिया, तब तक शरीर के आधे हिस्से को कीड़ों ने खा लिया था। शव से काफी दुर्गंध भी आ रही थी। तेंदुए का शिकार हुआ है य उसकी मौत प्राकृतिक है यह अभी तक नहीं पता चल पाया है। विभाग देश की भिन्न लेबोरटी में भेजे गए बिसरा के जाचं रिपोर्टके आने का इंतजार कर रहा है।
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
तेंदुए की मौत के मामले में स्निफर डाग पहचान और झोपड़ी से मिली आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर किसान बलीराम चौधरी पिता भुगिंया चौधरी को गिरफ्तार किया गया था। जिसे जेल भेज दिया गया है। मामले में डीएफओ मीना मिश्रा ने बताया कि वन रक्षक पुष्पेंद्र वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं डिप्टी रेंजर आरपी अरजरिया को मामले में नोटिस जारी किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो