scriptककरहटी में कार पुलिया से नीचे गिरी, चार महिलाओं की मौत | Four women die in Karkhati, car collapses | Patrika News

ककरहटी में कार पुलिया से नीचे गिरी, चार महिलाओं की मौत

locationपन्नाPublished: May 17, 2019 10:51:19 pm

Submitted by:

Shashikant mishra

दो लोग घायल, मृतकों के शव जिला अस्पताल लाए गए

ककरहटी में कार पुलिया से नीचे गिरी, चार महिलाओं की मौत

ककरहटी में कार पुलिया से नीचे गिरी, चार महिलाओं की मौत

पन्ना. पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के ककरहटी के पास शुक्रवार की देर शाम एक पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद से जिला अस्पताल में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों का परिवार ककरहटी की प्रसिद्ध मिठाई रसभरी के विक्रेता महेशा गुप्ता के परिवार के लोग थे। इससे यहां सैकड़ों की संख्या में ककरहटी और पन्ना के लोग पहुंच गए थे।
कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर ने बताया, महेश गुप्ता का परिवार सतना में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कार से गया हुआ था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के छह लोग वापस ककरहटी लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े ८ बजे उनकी कार ककरहटी के पास स्थित एक पुलिया से नीचे गिर गई। इससे कार में सवार परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे में मरने वालों में बड़ी मौसी गुलाब गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मुन्नी गुप्ता और अंजू गुप्ता के नाम शामिल हैं। जबकि घायलों में कार चालक मनोज गुप्ता और पूजा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी लगने के तुरंत बाद ककरहटी चौकी प्रभारी अधिनस्त अमले के साथ मौके पर पहुंच गर्ईं और घायलों व मृतकों को कार से निकालकर जिला अस्पताल तक भेजन की व्यवस्था की। बताया गया कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे उपको रेफर कर दिया गया है।

ककरहटी से पन्ना तक कोहराम
बताया जाता है कि महेश गुप्ता का परिवार ककरहटी का प्रतिष्ठित परिवार है। हादसे की जानकारी लगने के बाद से पूरे ककरहटी नगर में शोक की लहर दौड़ गई। जिसको जब भी जानकारी लगी तभी वे भागते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। एक साथ चार मृतकों के शव जिला अस्पताल पहुचने से यहां भी स्थित बहुत ही नाजुक हो गई। मृतकों के परिवार के लोगों की तो हालत देखी नहीं जा रही थी। अस्पताल में जिला मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। रात करीब १० बजे यहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। अस्पताल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉप के लोगों को भी बुला लिया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो