scriptपानी की तलाश में कुएंं मे गिरी लोमड़ी, रेस्क्यू कर 18 घंटे में बाहर निकाला | Fox in the search for water, rescue it out in 18 hour | Patrika News

पानी की तलाश में कुएंं मे गिरी लोमड़ी, रेस्क्यू कर 18 घंटे में बाहर निकाला

locationपन्नाPublished: May 25, 2019 10:57:17 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

पानी की तलाश में कुएंं मे गिरी लोमड़ी, रेस्क्यू कर 18 घंटे में बाहर निकाला

Fox in the search for water, rescue it out in 18 hour

Fox in the search for water, rescue it out in 18 hour

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले के शाहनगर रेंज के जंगल में पानी की समस्या के चलते वन्य प्राणी गांव की ओर भागने लगे हैं। रेंज के ग्राम आमा में पानी के लिए जंगल से भटककर आया लोमड़ी कुएं में गिर गया। मामले की जानकारी लगने के बाद वन अमले ने करीब 18 घंटे बाद उसे बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे लोमड़ी ग्राम आमा में बने सार्वजनिक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन अमले को दी। जानकारी लगने के बाद डिप्टी रेंजर आरपी अरजरिया, वन रक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा, वन सुरक्षा श्रमिक उमाशंकर तिवारी ने 18 घंटे रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
बाइक दीवार से टकराई, दो युवक घायल

शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पगरी गांव में अनियंत्रित बाइक के दीवार से टकराने से दो युवक घायल हो गए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अनिल सिंह पिता अर्जुन सिंह निवासी पगरी (30) और अजय सिंह पिता रमेश सिंह (34) निवासी ढोभा दोनों बीती रात करीब 10 बजे कहीं जा रही थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में अनिल सिंह के गंभीर होने पर उसे कटनी रेफर कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो