पन्ना

नए साल में कुल पांच ग्रहण दिखेंग

नए साल में कुल पांच ग्रहण दिखेंग

पन्नाDec 24, 2018 / 12:45 am

Bajrangi rathore

grahan

पन्ना। नया साल 2019 खगोलीय घटना के लिए खास होगा। नए साल में कुल पांच ग्रहण दिखाई देंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार पूरे साल में पांच ग्रहण पड़ेंगे। जिनमें से 3 सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण पडऩे वाले हैं। पं. राकेश तिवारी ने बताया कि साल का पहला सूर्य ग्रहण जनवरी माह के पहले सप्ताह में दिखाई देगा और ठीक 15 दिन बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ेगा।
यानी साल के पहले महीने में ही दोनों ग्रहण पड़ेंगे। ज्योतिष में इन ग्रहण का अपना अलग महत्व होता है। जिसके अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ता है। साल 2019 में कुल तीन सूर्य ग्रहण लगेंगे। इनमें से 2 ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे। साल का पहला ग्रहण सूर्यग्रहण जनवरी के पहले सप्ताह में ही पड़ेगा। हालांकि यह आंशिक ग्रहण होगा और भारत में नहीं दिखाई देगा।
जनवरी की 6 तारीख को यह ग्रहण प्रभावी होगा। भारतीय समयानुसार यह सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर खत्म हो जाएगा। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को दिखाई देगा और यह सूर्य ग्रहण भारत में बिल्कुल दिखाई नहीं देगा।
यह दूसरा सूर्यग्रहण रात 11 बजकर 31 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक लगेगा। यह ग्रहण दिसंबर महीने की 26 तारीख को पड़ेगा। यह 8 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट पर संपन्न होगा।
पहला चंद्रग्रहण दिन के समय लगेगा

साल 2019 में 2 चंद्रग्रहण लगेंगे और इनमें से एक चंद्रग्रहण भारत सहित अन्य एशियाई देशों में दिखाई देगा। साथ ही साल का पहला चंद्रग्रहण दिन के समय लगेगा। साल का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्रग्रहण जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह में पड़ेगा।
यह ग्रहण 21 तारीख को सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक लगेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। 16 जुलाई को साल का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहणकाल का समय रात 1 बजकर 31 मिनट से सुबह 4 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। वहीं यह ग्रहण भारत सहित एशिया के अन्य देशों में भी दिखाई देगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण रहेगा।

Home / Panna / नए साल में कुल पांच ग्रहण दिखेंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.