18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पन्ना के इस पर्यटन स्थल पर बांध रहे घोड़े, नपा की लापरवाही उजागर

शहर में करोड़ो की लागत से बनाए गए, पर्यटन स्थल पर बांध रहे घोड़े। रखरखाव के लिये जिम्मेदार लोगो की लापरवाही से खराब हो रहा टूरिस्ट स्पॉट।

2 min read
Google source verification
Horses tied to the tourist spot in panna mp

Horses tied to the tourist spot in panna mp

पन्ना. नगर के बीच स्थित धरम सागर तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिये यहां सौंदर्यीकरण के लिये करोड़ों की लागत के विकास कार्य कराए गए थे। जिनके रखरखाव की ओर नगर पालिका परिषद द्वारा समुचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते हाल यह है कि तालाब परिसर में लोगों के बैठने के लिये बनाए गए स्थान पर लोगों ने मवेशी बाधने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार की सुबह हो रही बारिश के दौरान यहां घोड़े बंधे देखे गए। आसपास के लोगों ने बताया, यहां अक्सर घोड़े बंधे रहते है।

यहां फैली गंदगी को देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा था। गौरतलब है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये तालाब के दोरों ओर सौंदर्यीकरण कराया गया था। जिसके तहत पहाड़ी की ओर ग्रेनाइट के पत्थर लगवाए गए थे। जिनमें से झुग्गी बस्ती में रहने वाले कुछ लोगों ने ग्रेनाइट पत्थर को निकालकर अपने बर्तन मांजने वाले स्थान पर लगा लिया है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों हो रही बारिश में भींगने से बचाने के लिये दूसरे साइड बने इन स्थानों पर लोग घोड़े और मवेशी बांधने लगे हैं। जबकि इनका निर्माण नगारिकों और पर्यटकों को लुभाने के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन इनके रखरखाव के लिये जि मेदार एजेंसी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में इसी तरह से महेंद्र क्लब भवन के रखरखव की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। जिससे यहां रखी राजशाही जमाने की बेशकीमजी चीजें चोरी हो गई थी। मामले में पत्रिका द्वारा ही प्रशासन का ध्यान दिलाया गया था। इसके बाद नगर पलिका ने इसके रखरखाव के लिये अपने जि मे ले लिया था। जिससे इसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी थी।

नपा ने रेत के व्यापार के लिए चौपाटी दिया था किराए से
धार्मिक व पर्यटन नगरी पन्ना को जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों के मनमाने रवैये का सामना करना पड़ रहा है। नगर के बेनीसागर तालब के पास बनी चौपाटी में नगर पालिक परिषद के द्वारा रेत के व्यापार के लिए किराए पर दे दिए थे। गौरतलब है कि शहर की सुंदरता के लिए चार-चांद लगाने वाली चौपट करने के लिए नगर परिषद के कुछ अधिकारी व कर्मचारियों का मिला षडयंत्र था। जब इस बात की शिकायत शहरवासियों ने जिला प्रशासन से किए तो, जिला प्रशासन के फटकार के बाद कार्रवाई की गई।