scriptपगरा में दो शावकों के साथ दिखी बाघिन! | igress seen with two cubs in Pagra | Patrika News

पगरा में दो शावकों के साथ दिखी बाघिन!

locationपन्नाPublished: Aug 03, 2019 10:04:35 pm

Submitted by:

Shashikant mishra

ग्रामीणों ने रात करीब १० बजे सड़क किनारे बाघिन और शावक को देखापगमार्क मिले, वन अमले को नहीं दिखे बाघिन और शावककरीब एक पखवाड़े से बाघिन को क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी

पगरा में दो शावकों के साथ दिखी बाघिन!

पगरा में दो शावकों के साथ दिखी बाघिन!

पगरा. अमानगंज रेंज के ग्राम पगरा में शुक्रवार की रात करीब १० बजे ग्रामीणों द्वारा एक बाघिन को दो शावकों के साथ देखे जाने की बात कही गई है। बाघिन के देखे जाने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। सुबह लोगों ने छोटे-छोटे पगमार्क भी देख हैं। जिनके बाघ शावकों के होने की बात कही जा रही है। हालंकि वन अमले द्वारा बाघिन और शावकों के क्षेत्र में होने की पुष्टि नहीं की गई है।
ग्राम पगरा निवासी करन पटेल ने बताया, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे रास्ते से खेत जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि खेत पर एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ बैठी हुई है। बाघिन को देखने के बाद वह वापस लौट आया और गांव के लोगों को जानकारी दी। ग्राम के लोगों ने अपने-अपने घरों को दरवाजों को बंद कर लिया। सुबह लोग लाठी डंडे लेकर दिनचर्या के काम शुरू करने के लिए अपने खेतों में निकले तब जाकर खेतों में देखा तो बाघ के साथ ही नन्हें. शावकों के पपंजों के निशान गीली मिट्टी में दिखाई दिए । जुड़ी निवासी धीरेंद्र सिंह ने भी बताया की यहां रात्रि करीब 11 बजे पगरा से जूड़ी की ओर जा रहे थे तभी एकाएक एक बाघ अपने दो बच्चों के साथ खेतों में लेटा दिखाई दिया। जिसे देख कर उनके होश ही उड़ गए और वह गाड़ी को भागते हुए किसी प्रकार अपने घर पहुंचा। जिसकी सूचना जब वन विभाग को भी दी। वन विभाग गांव पहुंचा लेेकिन उन्हें कोई बाघ य शावक दिखाई नहीं दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो