scriptशादी की खुशी मातम में बदली, बाइक चालक नाली में गिरा, मौत | Joy of marriage changed to weeds, bike driver dies in drain, death | Patrika News

शादी की खुशी मातम में बदली, बाइक चालक नाली में गिरा, मौत

locationपन्नाPublished: May 24, 2019 11:10:26 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

शादी की खुशी मातम में बदली, बाइक चालक नाली में गिरा, मौत

 Joy of marriage changed to weeds, bike driver dies in drain, death

Joy of marriage changed to weeds, bike driver dies in drain, death

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर नगर में निर्माणाधीन एनएच में सड़क किनारे खुदी नाली में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार गुनौर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया निवासी संजय नामदेव बहन की देवर की शादी में शामिल होने देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र क ग्राम सिमरी जा रहा था।
इसी दौरान देवेंद्रनगर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुदी नाली में गिर गई, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की जानकारी डायल 100 और पुलिस को दी। सूचना पर देवेंद्रनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से आधा दर्जन यात्री जख्मी

ककरहटी से करीब 2 किमी. दूर ककरहटा ग्राम के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ऑटो क्रमांक एमपी 35 आर 0941 भगेपुर निवासी दुर्ग सिंह पिता फूल सिंह का था, जिसे चालक कल्लूू राजा पिता फूल सिंह चला रहा था। शुक्रवार को ग्राम ककरहटा के पास ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 6 यात्री घायल हुए और 2 को गंभीर चोटें आई है।
घायलों में हटा बूतरिया निवासी संगीता दहिया पिता मायाराम, शीला बाई पिता गुलैया, बृजेंद्र पिता मायाराम, मायाराम पिता शिवदयाल, बोरा दहायत पिता सिरदरिया निवासी झुमटा, अर्जुन सिंह पिता बलदेव सिंह निवासी भगेपुर शामिल हैं। अर्जुन सिंह और बोरा दहायत को गंभीर चोट होने पर डॉ रितु तिवारी ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
इधर भी हादसे में महिला सहित 3 घायल

अमानगंजथाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार महिला टंटूबाई पति गट्टी कोरी निवासी महेबा खेत से कामकाज कर खाना खाने लड़की के साथ घर जा रही थी तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक चालक दीपेंद्र विश्वकर्मा पिता नत्थू विश्वकर्मा निवासी बमुरहा ने टक्कर मार दी। डायल 100 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अमित मिश्रा ने कटनी रेफर कर दिया। आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वही दूसरी घटना में महेबा के पास शैलेन्द्र प्रताप सिंह पिता रामाश्रय सिंह निवासी गोल्ही देवेंद्रनगर एवं अजय सिंह पिता किशोर सिंह निवासी महेबा मां के यहां महेबा बम्होरी से बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से सामने से आ रहे वाहन चालक ने कट मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए। शैलेंद्र को डॉ. अमित मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया है। घटना स्थल से आरोपी फरार है।
डोहली के जंगल में मिला महिला का शव

रैपुरा थाना क्षेत्र के डोहली के जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की मौत कैसे हुई अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है और न ही शव की शिनाख्त हो सकी है। महिला के सिर को देखने में ऐसा लग रहा है कि जंगली जानवरों ने उसे क्षत-विक्षत कर दिया है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार थाना पुलिस को ग्राम डोहली के कल्लू यादव ने बताया कि समीप के जंगल में एक महिला का शव पड़ा है। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि महिला का सिर क्षत-विक्षत हालत में है। इससे ग्रामीण उसकी पहचान नहीं कर पाए हैं। महिला लाल रंग की साड़ी पहने हुए थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो