घर परिवार व मवेशी भी होंगे प्रभावित जल शक्ति मंत्रालय द्वारा बनाए गए प्रारंभिक डीपीआर के मुताबिक 637 कच्चे घर, 1252 आधे कच्चे-पक्के मकान और 24 पक्के मकान डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। प्रभावित घरों के मालिकों को मुआवजा के बतौर पक्के मकान के बदले डेढ लाख, आधा कच्चा-पक्का मकान का एक लाख और कच्चा मकान का 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। दस गांव के डूब क्षेत्र में जाने से न केवल वहां के लोग बल्कि पालतू मवेशी भी प्रभावित होंगे।
बांध में डूब जाएंगे 10 गांव: जल शक्ति मंत्रालय के प्रारंभिक डीपीआर के मुताबिक केन नदी को बेतवा से जोडऩे के लिए ढोढऩ में बनाए जा रहे मुख्य बांध के डूब क्षेत्र में 10 गांव आ रहे हैं। परियोजना के मुख्य बांध से बिजावर तहसील इलाके के बसौदा, भरकुआं, ढोढऩ, घौरारी, खरयानी, कुपी, मैनारी, पलकोंहा, शाहपुरा और सुकवांहा गांव के 1913 घर और 8 हजार 339 लोग बांध से प्रभावित होंगे। वहीं बांध बन जाने से 6 जिलों छतरपुर, पन्ना, झांसी, महोबा, टीकमगढ़, बांदा के 62 गांव के 2480 किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।

प्रोजेक्ट पर एक नजर
केन बेसिन से उप्र में सिंचाई . 2.27 लाख हेक्टेयर
केन बेसिन से मप्र में सिंचाई . 4.47 लाख हेक्टेयर
बेतवा बेसिन से मप्र में सिंचाई . 2.06 लाख हेक्टेयर
लिंक परियोजना से पन्ना जिले में प्रस्तावित सिंचाई रकबा-
70 हजार हेंक्टेयर

प्रभावित हुए गांव
गांव प्रभावित घर
बसौदा 39
भरकुआं 57
ढोढऩ 132
घौरारी 33
खरियानी 300
कुपी 512
मैनारी 75
पलकोंहा 452
शाहपुरा 88
सुुकवाहा 225
गांव प्रभावित घर
बसौदा 39
भरकुआं 57
ढोढऩ 132
घौरारी 33
खरियानी 300
कुपी 512
मैनारी 75
पलकोंहा 452
शाहपुरा 88
सुुकवाहा 225