scriptहम भारतवासी आत्मरक्षा के साथ करेंगे लोकतंत्र की सुरक्षा, जानिए और भी बहुत कुछ | loksabha election in panna district | Patrika News

हम भारतवासी आत्मरक्षा के साथ करेंगे लोकतंत्र की सुरक्षा, जानिए और भी बहुत कुछ

locationपन्नाPublished: Apr 28, 2019 11:17:55 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

हम भारतवासी आत्मरक्षा के साथ करेंगे लोकतंत्र की सुरक्षा, जानिए और भी बहुत कुछ

loksabha election in panna district

loksabha election in panna district

पन्ना। मप्र के पन्ना जिला मुख्यालय के पुराना कचेहरी चौराहा में रविवार को पत्रिका हमराह के तहत महिला प्रशिक्षक ने लड़कियों-महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी तो वहीं लड़कों को भी जूड़ो, कराते व मार्शल आर्ट के माध्यम से खुद की रक्षा करने के बारे में जानकारी दी गई।
योग गुरु व हिप्नोटिस्ट इंजीनियर एसके समेले ने हमराह में मौजूद लोगों को प्रतिदिन सुबह उठने के फायदे बताए, योगाभ्यास कराया और निरोग रहने के बारे में टिप्स दिए।अंत में सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई। सुबह 7 बजे से शुरू हमराह में फिटनेस ट्रेनिंग एकेडमी की मास्टर ट्रेनर व ब्लैक बेल्ट हर्षिता विश्वकर्मा ने छात्राओं को बताया, आत्मरक्षा के गुर सीखने से लड़कियों में भय खत्म हो जाता है।
अनहोनी की आशंका पर किसी की मदद के बजाए अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। मास्टर ट्रेनर आकाश वर्मा ने भी युवाओं को वुशु, कराते और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि दुश्मनों से घिरे होने की स्थिति में किस प्रकार बिना हथियार के भी अपनी सुरक्षा की जा सकती है।
सुबह टहलना सेहत के लिए सबसे फायदेमंद

इस दौरान योगगुरु व हिप्नोटिस्ट इंजीनियर एसके समेले ने लोगों को निरोगी जीवन जीने की कला सिखाई। उन्होंने बताया, नियमित रूप से सुबह उठकर घूमना सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है। डॉक्टर भी मरीजों को सुबह घूमने की सलाह देते हैं। शुगर के मरीजों को प्रतिदिन कम से कम चार किमी. तक पैदल चलना चाहिए।
सुबह घूमने से योगा, प्राणायाम व व्यायाम आदि करने से शरीर को काफी हद तक निरोगी रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुबह खाली पेट अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, भोजन के तुरंत बाद कभी पानी नहीं पिएं। खड़े होकर पानी पीने वालों के घुटनों में दर्द होना आम बात है।
मतदान की दिलाई शपथ

अंत में योग गुरु इंजीनियर एसके समेले ने सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मतदन करने की शपथ दिलाई। इसमें कहा गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा एवं किसी अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो