scriptपार्टियों के शक्ति-प्रदर्शन से दिनभर जाम से जूझते रहे पन्नावासी | loksabha election in panna district | Patrika News

पार्टियों के शक्ति-प्रदर्शन से दिनभर जाम से जूझते रहे पन्नावासी

locationपन्नाPublished: May 04, 2019 10:22:09 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

पार्टियों के शक्ति-प्रदर्शन से दिनभर जाम से जूझते रहे पन्नावासी

loksabha election in panna district

loksabha election in panna district

पन्ना। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन भजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली। दोनों दलों द्वारा शक्ति प्रदर्शन के रूप में निकाली गई रैली से पूरा शहर दिनभर रेंगता नजर आया। लोग एक मार्ग से निकलते कि थोड़ी देर बाद दूसरे मार्ग में फंस जाते थे।
इन रैलियों के कारण जहां एक ओर वाहन चालक परेशान रहे वहीं चुनाव कार्य को देखते हुए पॉलीटेक्निक मार्ग को बंद कर दिया गया है। तीन दिन पूर्व से मार्ग बंद होने के कारण लोगों को काफी चक्कर लगाकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ा। इससे लोगों का पूरा दिन चक्कर लगाने में ही बीत गया।
आवागमन प्रभावित

गौरतलब है कि खजुराहो लोकसभा के लिए ६ मई को मतदान है। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा करीब दो माह से तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार का दिन चुनाव-प्रचार के लिए अंतिम दिन था। इसी को देखते हुए भाजपा-कांग्रेस की ओर से नगर में शक्ति प्रदर्शन स्वरूप रैलियां निकाली गईं। दोनों दलों द्वारा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई रैलियों में बड़ी संख्या में लोग और वाहन मौजूद रहे।
रैलियों के मुख्य मार्गों से निकलने के कारण आवागमन प्रभावित रहा। जहां से रैलियां निकल रही होती थीं उसके आसपास के मार्ग को जाम कर दिया जाता था। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग जाती थी। इसका परिणाम यह होता था कि रैली निकल जाने के बाद भी चौराहों-तिराहों में जाम की स्थिति करीब आधे घंटे तक बनी रहती थी।
पुलिस ने संभाला मोर्चा

दोनों दलों की रैलियां निकलने में गैप होने के कारण करीब पूरे दिन ऐसे ही हालात बने रहे। बाइक सवार तो इस गली या उस गली से निकल लेते थे, लेकिन चार पहिया वाहन चालक रैलियों में फंस जाते थे। इससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। जाम की स्थिति रोकने के लिए यातायात पुलिस के कर्मचारी सभी चौराहो पर लगे थे। पुलिस ने भी मोर्चा संभाल रखा था।
यहां भी रोड बंद होने से समस्या

चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल से पॉलीटेक्निक कॉलेज जाने वाले मार्ग पर रोक लगा दी गई है। यहां से आवागमन करने वालों को बेनीसागर मार्ग से जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें कई किमी. लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। मतदान के तीन दिन पूर्व ही सड़क मार्ग को प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। इससे काफी लोगों को परेशान हुई।
प्रशासन द्वारा इस संबंध में पूर्व से ही लोगों को बता दिया गया था। इससे थोड़ी राहत रही है। लोग मानसिक रूप से इस बात के लिए तैयार थे कि उन्हें उन्हें पॉलीटेक्निक कॉलेज मार्ग से नहीं जाकर अन्यत्र जाना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो