scriptविष्णु को मिला आशीर्वाद, कविता परास्त | loksabha election in panna district | Patrika News
पन्ना

विष्णु को मिला आशीर्वाद, कविता परास्त

विष्णु को मिला आशीर्वाद, कविता परास्त

पन्नाMay 23, 2019 / 11:08 pm

Bajrangi rathore

loksabha election in panna district

loksabha election in panna district

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले में मोदी की ऐसी लहर चली कि न स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा चला और न ही बाहरी प्रत्याशी का। भाजपा प्रत्याशी को बाहरी बताकर बगावत करने वाले भी मोदी की हवा में ऐसे उड़े कि संभलने में वर्षों लगेंगे। मोदी लहर के सहारे भाजपा प्रत्याशी बीडी शर्मा ने 4 लाख 92 हजार 382 मतों से बड़ी जीत दर्ज की।
भाजपा प्रत्याशी को कुल 8 लाख 11 हजार 135 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह को 3 लाख 18 हजार 753 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार शर्मा 4 लाख 92 हजार 382 अधिक मत प्राप्त कर खजुराहो संसदीय क्षेत्र से विजयी रहे। आरओ खजुराहो लोकसभा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी बीडी शर्मा को विजय संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
शहर में निकाला विजय जुलूस

भाजपा प्रत्याशी की जीत का जश्न घोषणा होने के काफी पहले दोपहर में ही मनाया जाने लगा था। शाम होते-होते जिलेभर में विजय जुलूस निकाले जाने लगे। जिला मुख्यालय में भी देर रात तक गाजे-बाजे के साथ समर्थकों के जुलूस निकालने का सिलसिला चलता रहा। शाम तक पूरे लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के बड़े नेता पन्ना में आयोजित होने वाले जश्न में शामिल होने के लिए पहुंच चुके थे।
कांग्रेस खेमे में बढ़ती गई मायूसी

लोकसभा चुनाव की मतगणना के परिणाम आने के साथ ही कांग्रेस खेमे में बेचैनी बढ़ती गई। हालात यह थी कि दोपहर में ही कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह मतदान केंद्र छोड़कर चली गई थीं। दोपहर में ही करीब तीन लाख मतों से भाजपा की बढ़त के बाद कांग्रेसियों ने जीतने की उम्मीद ही छोड़ दी। कांग्रेसियों ने जिस तरह से कविता सिंह को स्थानीयता से जोड़कर प्रचार अभियान चलाया था उससे उन्हें इतनी बड़ी हार की उम्मीद नहीं थी।
झलकियां

शुरुआती चरणों के परिणाम आने के बाद ही कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह मतगणना केन्द्र से निकलकर बाहर चली गईं।
सुबह सुरक्षा के कई चरणों से गुजरना पड़ा लोगों को।
सुबह एक-दो चरणों के परिणाम आने के बाद मीडिया सेंटर में भाजपा नेताओं का ही कब्जा रहा।
कविता सिंह के मतगणना स्थल से जाने के बाद से कांग्रेस नेताओं के भी जाने का क्रम शुरू हो गया।
शाम होने तक कुछ ही काग्रेस नेता मतगणना स्थल पर शेष बचे थे।
शाम करीब साढ़े तीन बजे पन्ना विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने मतगणना केन्द्र में पहुंचकर बीडी शर्मा को शुभकामनाएं दीं।
जिला मुख्यालय सहित लोकसभा क्षेत्र में क ई स्थानों पर दोपहर बाद शुरू हो गया था भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न।
सार्वजनिक स्थल, आबकारी मदिरा, भांग दुकानों पर मादक पदार्थों के वितरण को प्रतिबंधित किया गया था।
मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना कक्ष में मोबाइल, केलक्युलेटर आदि लेकर जाने पर प्रतिबंध रहा।

Home / Panna / विष्णु को मिला आशीर्वाद, कविता परास्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो