scriptबोर्ड परीक्षा: थानों से प्रात: 7 बजे निकाले जाएंगे प्रश्न पत्र व गोपनीय सामग्री, सुरक्षा रहेगी पुख्ता | Madhya Pradesh Board Exam | Patrika News

बोर्ड परीक्षा: थानों से प्रात: 7 बजे निकाले जाएंगे प्रश्न पत्र व गोपनीय सामग्री, सुरक्षा रहेगी पुख्ता

locationपन्नाPublished: Feb 22, 2019 10:39:25 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

बोर्ड परीक्षा: थानों से प्रात: 7 बजे निकाले जाएंगे प्रश्न पत्र व गोपनीय सामग्री, सुरक्षा रहेगी पुख्ता

Madhya Pradesh Board Exam

Madhya Pradesh Board Exam

पन्ना। हायर सेकंडरी व हाईस्कूल की परीक्षाएं क्रमश: 1 एवं 2 मार्च से हो रही हैं। कलेक्टर मनोज खत्री ने परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री संबंधित थानों से निकालने के लिए अधिकारियों की थाने के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति की गई है।
उन्होंने नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा वर्ष के समय सारणी के अनुसार संबंधित थाना में प्रात: 7 बजे स्वयं उपस्थित होकर प्रश्न पत्र निकलवाने की कार्यवाही संपादित करेंगे। उन्होंने बताया कि कोतवाली पन्ना के लिए पुष्पेन्द्र निगम तहसीलदार पन्ना, पुलिस चौकी बराछ के लिए जमुना प्रसाद रावत राजस्व निरीक्षक तहसील पन्ना, पुलिस चौकी ककरहटी के लिए रामनरेश गौतम प्र. नायब तहसीलदार ककरहटी।
पुलिस थाना देवेन्द्रनगर के लिए उमेश तिवारी प्रभारी तहसीलदार देवेन्द्रनगर पन्ना, पुलिस थाना बृजपुर के लिए इन्द्रकुमार गौतम राजस्व निरीक्षक बृजपुर, पुलिस थाना सलेहा के लिए विवेक यादव राजस्व निरीक्षक सलेहा, पुलिस थाना गुनौर के लिए राजेन्द्र मिश्र तहसीलदार गुनौर एवं पुलिस चौकी महेबा भोला प्रसाद साकेत राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार पुलिस थाना अमानगंज के लिए दीपा चतुर्वेदी प्रभारी तहसीलदार अमानगंज, पुलिस थाना पवई के लिए निकेत चौरसिया तहसीलदार पवई, पुलिस थाना सिमरिया के लिए एलपी रावत प्रभारी तहसीलदार सिमरिया, पुलिस थाना सुनवानी कला के लिए रतन सिंह नायब तहसीलदार सुनवानी, पुलिस चौकी कल्दा के लिए राजकुमार वर्मा राजस्व निरीक्षक कल्दा, पुलिस चौकी मोहन्द्रा के लिए लखन सिंह धुर्वे राजस्व निरीक्षक रैपुरा।
पुलिस थाना शाहनगर के लिए संदीप सिंह प्रभारी तहसीलदार शाहनगर, पुलिस चौकी बोरी के लिए देवेन्द्र सिंह प्र. नायब तहसीलदार शाहनगर, पुलिस चौकी हरदुआ खम्हरिया के लिए महराज सिंह नायब तहसीलदार हरदुआ पटेल, पुलिस थाना रैपुरा के लिए राम प्रताप सिंह तहसीलदार रैपुरा, पुलिस चौकी बीरा के लिए केके शर्मा प्र. नायब तहसीलदार अजयगढ़, पुलिस थाना अजयगढ़ के लिए अतुल सोनी प्र. तहसीलदार अजयगढ़, पुलिस चौकी खोरा के लिए शारदा प्रसाद सोनी प्र. नायब तहसीलदार धरमपुर आदि को नियुक्त किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो