scriptआधी रात घर में भड़की आग, नई नवेली दुल्हनों के जले अरमान, पढि़ए पूरा मामला | Midnight fire flare in the house, Armaan of new bride bride | Patrika News

आधी रात घर में भड़की आग, नई नवेली दुल्हनों के जले अरमान, पढि़ए पूरा मामला

locationपन्नाPublished: May 27, 2019 09:38:21 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

आधी रात घर में भड़की आग, नई नवेली दुल्हनों के जले अरमान, पढि़ए पूरा मामला

 Midnight fire flare in the house, Armaan of new bride bride

Midnight fire flare in the house, Armaan of new bride bride

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र में बीती रात करीब एक बजे अचानक आग भड़कने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। आगजनी में 70 हजार नकद सहित घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आगजनी में करीब सात लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। पीडि़त ने मामले की जानकारी पुलिस और राजस्व विभाग को दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम नुनागर निवासी किसान दशरथ सिंह पिता रामचरण सिंह ने बताया, उसने हाल में ही अपने दोनों बेटों की शादी की है। शादी में मिली सामग्री और गहने आदि घर में ही रखे थे। २९ मई को मझली बहू को लेने जाने की तैयारी में परिवार के लगे थे। बीती रात पत्नी, बेटी संगम और बेटे सतेंद्र के साथ उसहरा हार में बनी मडैय़ा में मूंग फसल की रखवाली करने गया था।
रात करीब एक बजे बड़े बेटे ने फोन पर बताया कि घर में आग लग गई है। आसपास के लोगों को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आग काफी फैल चुकी है। मामले की जानकारी लगने के बाद किसान जब मौके पर पहुंचा तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था।
शार्ट-सर्किट की आशंका

किसान ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पीडि़त ने बताया कि घर में दोनों बेटों को दहेज में मिली सामग्री और कपड़ों के साथ गहने आदि सबकुछ जलकर नष्ट हो गया है। आगजनी की घटना में करीब ७ लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।
इधर भी किसान के घर में अचानक भड़की आग

अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोरा निवासी किसान के घर में सुबह करीब ४ बजे अचानक आग भड़क गई। इससे घर में रखा 10 क्विंटल गुड़, अनाज सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खोरा के महिपत का पुरवा निवासी अशोक लोधी पिता दादूराम लोधी के घर में सुबह करीब ४ बजे अचानक आग भड़क उठी। परिवार के लोगों ने जब देखा तो पूरा घर आग की लपटों से घिर चुका था। लोगों ने किसी तरह अपने आप को बचाया और आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने लगे। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी, लेकिन फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी। गांव के लोग जब तक आग बुझा पाते तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो