script

खरीदी केंद्रों में डंप हुआ साढ़े तीन लाख क्विंटल से अधिक गेहूं

locationपन्नाPublished: May 21, 2020 09:19:13 pm

Submitted by:

Shashikant mishra

जिले में गेहूं के परिवहन और भंडारण की कछुआ चाल से उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान ठेकेदार ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित जिले में अब तक 13 लाख क्विंटल से भी अधिक गेहूं की खरीदी

जिले के एक खरीदी केंद्र के बाहर रखी अनाज से भरी बोरियां

जिले के एक खरीदी केंद्र के बाहर रखी अनाज से भरी बोरियां।

पन्ना. जिले के 71 खरीदी केंद्रों में चल रही समर्थन मूल्य में अनाज खरीदी में अब तक १३ लाख क्विंटल से भी अधिक गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। इसके परिवहन में लापरवाही बरतने के कारण खरीदी केंद्रों में साढ़े तीन लाख क्विंटल से अधिक गेहूं डंप है। जिसको लेकर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने ठेकेदार ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी प्रस्तावित की है।
जिला आपूर्ति अधिकारीके अनुसार जिले के 71 उपार्जन केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहंू की खरीदी का कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले के 28 हजार 165 किसानों से खरीदी केन्द्रों पर 13 लाख 25 हजार 946.87 क्विंटल गेहूं की समर्थन मूल्य खरीदी की गई है। खरीदे गए गेहंू में से अभी तक 9 लाख 69 हजार 643.20 क्विंटल गेहूं का परिवहन कर सुरक्षित भंडारण किया जा चुका है। जबकि ३ लाख ५६ हजार ३०३.६७ क्विंटल अनाज अभी भी भंडारण के लिए शेष है। भंडारण की गति जिले में बेहद धीमी है। साथ ही जिले में भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान भी नहीं हैं। इसके कारण भी समय पर भंडारण नहीं हो पा रहा है। जिले के उपार्जन केन्द्रों से उपार्जित फसलों का समयसीमा में परिवहन कर भंडारण नहीं करवा पाने पर संबंधित ट्रांसपोर्ट मालिक के विरुद्ध कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है। बताया गया कि किसानों से अनाज के उपार्जन की कार्यवाही 30 मई तक जारी रहेगी।

आए दिन खराब हो रहे मौसम ने बढ़ाई चिंता
जिलेभर के अनाज खरीदी केंद्रो में साढ़े तीन लाख क्विंटल से अधिक अनाज पड़ा हुआ है। बारिश होने की स्थिति में करीब एक करोड़ की कीमत का यह अनाज भींग कर खराब हो सकता है। इससे उक्त अनाज को लेकर हर समय चिंता बनी रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार लोगों द्वारा परिवहन की गति को बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही के कारण किसानों द्वारा मेहनत करके उगाया गया गेहूं भीगने की स्थिति में बर्बाद हो सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो