पन्ना

टाइम टेबल जारी, मप्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से

टाइम टेबल जारी, मप्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से

पन्नाJan 12, 2019 / 01:53 am

Bajrangi rathore

mp board time table

पन्ना। फरवरी में परीक्षा का दौर शुरू हो जाएगा। यानि अब विद्यार्थियों के पास एक ही माह का समय पढ़ाई के लिए रह गया है। अगले माह से उन्हें परीक्षा के दौर से गुजरना होगा। फरवरी में ९वीं और 11वीं कक्षा की जहां बोर्ड परीक्षा होगी वहीं 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम होंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने इसकी समय सारणी भी जारी कर दी है।
प्री-बोर्ड 11 फरवरी से शुरू हो रहे हैं।
समय सारणी जारी करते हुए आयुक्त जयश्री कियावत ने कहा है कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है तो परीक्षा यथावत ही चलेगी। परीक्षा प्रारंभ होने के १५ मिनट बाद किसी भी छात्र को परीक्षा में सम्मलित नहीं किया जाएगा। कक्षा 12वीं की परीक्षा सुबह 9 से १12 बजे तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी।
कक्षा 12वीं

11 फरवरी को इतिहास, फिजिक्स। 12 फरवरी को विशिष्ट भाषा हिन्दी। 13 फरवरी को द्वितीय भाषा हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू। 14 फरवरी को अर्थशास्त्र। 15 फरवरी को जीव विज्ञान। 16 फरवरी को राजनीति शास्त्र। 18 फरवरी को भूगोल, रसायन शास्त्र। 20 फरवरी को सामाज शास्त्र । 21 फरवरी को विशिष्ट भाषा अंग्रेजी और 23 फरवरी को उच्च गणित का पेपर होगा।
कक्षा 10वीं

11 फरवरी को पेंटिंग, म्यूजिक, गणित। 12 फरवरी को विशिष्ट भाषा हिन्दी। 13 फरवरी को सामाजिक विज्ञान। 14 फरवरी को द्वितीय एवं तृतीय भाषा (सामान्य) हिन्दी। 15 फरवरी को संस्कृत। 16 फरवरी को विज्ञान और 18 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर है।
गणित ओलिम्पियाड की परीक्षा कल, 8 परीक्षा केंद्र बनाए

जिले में गणित ओलम्पियाड की परीक्षाएं 13 जनवरी को 8 परीक्षा केन्द्रों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र विष्णु कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय अजयगढ़, उत्कृष्ट विद्यालय शाहनगर, उत्कृष्ट विद्यालय पवई, उत्कृष्ट विद्यालय गुनौर, कन्या अमानगंज, उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना एवं मनहर कन्या स्कूूल तथा बालक देवेन्द्रनगर विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
जिन छात्रों ने गणित ओलम्पियाड के लिए आवेदन किया है वह सभी अपने-अपने केन्द्रों में 13 को प्रात: 11:00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें। डीपीसी त्रिपाठी ने बताया है कि हिन्दी गणित ओलिम्पियाड की परीक्षा के प्रश्न पत्र एवं सामग्री 12 जनवरी को जिला शिक्षा केन्द्र से वितरण किया जाना है। उन्होंने समस्त विकासखण्ड स्रोत समन्वयक एवं केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथि को सामग्री प्राप्त करें एवं शत-प्रतिशत पंजीकृत बच्चों को परीक्षा में शामिल कराना सुनिश्चित करें।

Home / Panna / टाइम टेबल जारी, मप्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.