scriptबिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तमतमाए भाजपाई, दे डाली मुख्यमंत्री को चुनौती, जानिए क्या है पूरा मामला | mp police citizen | Patrika News

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तमतमाए भाजपाई, दे डाली मुख्यमंत्री को चुनौती, जानिए क्या है पूरा मामला

locationपन्नाPublished: Jan 22, 2019 01:29:18 am

Submitted by:

Bajrangi rathore

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तमतमाए भाजपाई, दे डाली मुख्यमंत्री को चुनौती, जानिए क्या है पूरा मामला

mp police citizen

mp police citizen

पन्ना। मप्र में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर पन्ना जिले के भाजपा नेताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम ने कहा, प्रदेश में जब से नई सरकार आई है तब से अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। यदि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती है और कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्रवाई होती है तो भाजपा सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही जिस तरह अराजकता का वातावरण बना है ऐसा लगता है कि कानून व्यवस्था ठप होती जा रही है। इसी का परिणाम है कि विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के काफिले के साथ दुर्घटना होती है और सरकार उसमें नक्सली कनेक्शन मानती है।
इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल को गोलियों से भून दिया जाता है। हाल ही में पार्टी के प्रमुख नेता और दो बार मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष रहे प्रहलाद बंधवार की नृशंस हत्या हो जाती है। बड़वानी जिले के मंडल अध्यक्ष की हत्या होती है। ये घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि नई सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में असमर्थ है।
घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसानों को मिलेगी योजना की जानकारी

जय किसान फसल ऋण माफी योजना को लेकर कांग्रेस की ओर से जन जागरण रथ को रवाना किया गया है। नगर के गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शिवजीत सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ गांधी चौक से कोतवाली, बड़ा बाजार होते हुए पन्ना विधानसभा की अन्य पंचायतों में पहुंचेगा।
बताया गया कि यह जागरूकता रथ पन्ना विस की प्रत्येक पंचायतों में जाएगा और किसानों को योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देगा। इससे कोई भी पात्र हितग्राही किसान योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो