scriptपन्ना जिले को मिलेगी AC बस की सौगात, खजुराहो-जबलपुर तक का सफर होगा आसान | Panna district will get access to AC buses | Patrika News

पन्ना जिले को मिलेगी AC बस की सौगात, खजुराहो-जबलपुर तक का सफर होगा आसान

locationपन्नाPublished: Sep 23, 2018 12:16:47 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

पन्ना जिले को मिलेगी AC बस की सौगात, खजुराहो-जबलपुर तक का सफर होगा आसान

Panna district will get access to AC buses

Panna district will get access to AC buses

पन्ना। जिला मुख्यालय में कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण मंत्री कुसुम सिंह महदेले ने किया। जिला पंचायत परिसर एवं पशु चिकित्सालय के पास 83 लाख से अधिक की लागत की 6-6 लाख लीटर क्षमता की पेयजल टंकियों का लोकार्पण प्रथम चरण में किया गया। दूसरे चरण में वार्ड 4 एवं 6 में निर्मित अटल मंगल भवनों और श्रीराम मंदिर में पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, मैं जब से जनप्रतिनिधि बनी हूं तब से लगातार पन्ना नगर एवं जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। भविष्य में भी इसी प्रकार विकास के लिए प्रयास करती रहूंगी। जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, वर्तमान सरकार द्वारा निरंतर जिले में विकास कार्य किए जा रहे हैं।
पन्ना पर्यटन जिला घोषित

पन्ना को मिनी स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करते हुए 25 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। जिले को पर्यटन जिला घोषित किया गया है। पन्ना को रेलवे लाइन से जोड़ा जा रहा है। 2022 तक यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। प्रथम चरण में सतना से पन्ना इसके उपरांत पन्ना से खजुराहो-बांदा रेलवे लाइन बिछेगी। आगे चलकर पन्ना रेलवे जंक्शन बन जाएगा। जिले में कृषि महाविद्यालय एवं पॉलीटेक्निक में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
नगर में पेजयल के लिए तलाश रहे संभावना

जिले के सकरिया स्थित हवाई पट्टी को विकसित किया जाएगा। आने वाले समय में पन्ना में डायमंड पार्क की स्थापना की जाएगी। मंत्री ने कहा, मुख्यालय को पेयजल केन नदी, कटरा व बिलखुरा बांध से उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। नगर की सभी वार्डों के मार्ग सीमेंट कांक्रीट से बनाए जा चुके हैं। सभी वार्डों में बिजली उपलब्ध कराई गई है। अब 2 नवीन पेयजल टंकियों के निर्माण से नगर के प्रत्येक वार्ड को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।
विधायक निधि से 5 लाख की राशि दी

नगर पालिका को शीघ्र ही एसी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी जो पन्ना नगर मुख्यालय से खजुराहो एवं जबलपुर जाएंगी। इससे लोगों को अच्छी बस सेवा मिल सकेगी। नगर में इससे पहले भी अन्य वार्डों में मंगल भवन बनाए गए हैं। अब ये दो नए मंगल भवनों का शुभारंभ होने से वार्डवासियों को शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम के लिए सुविधा होगी। मुख्यालय में पुस्तकालय भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस भवन के लिए विधायक निधि से 5 लाख की राशि दी गई थी। पुस्कालय का लोकार्पण कर दिया गया है।
निरंतर प्रयास करती रहूंगी

अब लोगों को अनेक तरह के साहित्य पढऩे का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह नगर मेरी मातृभूमि है। इसके विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहूंगी। जिले में अनेक बांधों का निर्माण कराकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पहले जिले में 15 प्रतिशत कृषि क्षेत्र की ही सिंचाई हो पाती थी अब जिले में 65 प्रतिशत से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई शुरू हो गई है। इससे किसान एक एकड़ में 50 क्विंटल से अधिक फसल का उत्पादन करने लगा है।
मंत्री का नगरपालिका को हमेशा सहयोग

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा, मंत्री का नगरपालिका को हमेशा सहयोग मिलता रहा है। भविष्य में भी मिलता रहेगा। इसके चलते नगर में अनेक तरह के विकास कार्य कराए गए। नगर के नागरिकों को अनेक तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। कार्यक्रम में जिपं के अतिरिक्त सीइओ अशोक चतुर्वेदी, एसडीएम बीबी पाडेय, सीएमओ अरुण पटैरिया, पार्षदगण एवं आमजन उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो