script

सवा करोड़ रुपए की लागत से संवरेंगे पन्ना के मंदिर

locationपन्नाPublished: Feb 25, 2020 01:08:44 am

Submitted by:

Anil singh kushwah

बल्देव मंदिर में पुताई कार्य का तहसीलदार ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

Hindu temple in pak

Panna temples will decorate at a cost of one and a quarter crores

पन्ना. मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1.24 करोड़ रुपए की लागत से नगर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कार्य कराया जाना है। जिसकी शुरुआत नगर के ऐतिहासिक बलदेव जी मंदिर से हो रही है। सोमवार की सुबह यहां पुताई की तैयारियों के तहत मंदिर के गुंबद के चारों ओर बांस का मचान बनाया गया, जिसमें खड़े होकर मजदूर गुंबद की पुताई कर सकेंगे। यहां की तैयारियों का तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया और ठेकेदार एजेंसी को पुताई के लिए रंगों के चयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एक करोड़ 24 लाख 36 हजार रुपए की लागत से नगर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का उन्नयन कार्य स्वीकृत है। इसके तहत नगर के प्रमुख मंदिरों में विकास संबंधी कई कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।
इन मंदिरों में भी होंगे काम
मिनी स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर के सबसे प्रसिद्ध भगवान जुगल किशोर मंदिर में स्मार्ट वाहन पार्किंग व्यवस्था बनाया जाना है। मंदिर की पुताई, वाटर प्यूरीफायर, एलइडी वॉल स्क्रीन, लाइटिंग और मरम्मत के कार्य कराए जाने हैं। भगवान जगदीश स्वामी मंदिर में मंदिर की पुताई, मरम्मत और लाइटिंग का काम किया जाना प्रस्तावित है।
मरम्मत के साथ होगा पुताई का कार्य

योजना के तहत नगर के बलदेवजी मंदिर में पुताई का कार्य शुरू होना है। जिसको लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर के गुंबद में मचान बनाने का काम पूरा हो गया है। सोमवार की सुबह तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी मंदिर पहुंची हुई थीं। उन्होंने रंगों के चयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बताया गया कि शुरू होने के बाद करीब दो दिन में गुंबद की पुताई का काम पूरा कर लिया जाएगा। बलदेव मंदिर में पुताई के अलावा एलईडी वॉल स्क्रीन और मरम्मत का कार्य किया जाना है।

ट्रेंडिंग वीडियो