script

बच्चों ने जंगल देखा, गीत गाए और बचाने का लिया संकल्प

locationपन्नाPublished: Jan 09, 2019 02:09:34 am

Submitted by:

Bajrangi rathore

बच्चों ने जंगल देखा, गीत गाए और बचाने का लिया संकल्प

Panna Tiger Reserve

Panna Tiger Reserve

पन्ना (अमानगंज)। मप्र के पन्ना जिले में अनुभूति कार्यक्रम के तहत वन विभाग की ओर से तारा, विक्रमपुर, जसवंतपुरा और सिरी के शासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को अमानगंज रेंज के हथनी टोल जंगल का भ्रमण कराया गया। इस अवसर मरोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
विजेता छात्र-छात्राओं केा पुरस्कृत किया गया। परिक्षेत्र पन्ना के मास्टर ट्रेनर भवानी पटेल व इंद्रभान सिंह बुंदेला ने बच्चों को अनुभूति का मतलब बताया। वन, वनस्पति और वन्य जीवों के संरक्षण की जरूरत बताई। सागौन, आंवला, पलाश, साल आदि पेड़ों की जानकारी दी।
वन्य प्राणियों के साथ ही जीव-जंतुओं की भी रक्षा करते हैं जंगल

वन रक्षक संतराम प्रजापति न बताया, जंगल में हजारों वन्य प्राणियों के साथ लाखों जीव जंतु व पक्षी रहते हैं, जिनकी रक्षा हम सभी को करना चाहिए। वनो को नहीं काटना चाहिए। वन हैंतो शुद्ध हवा है। जल है और जीवन है। हम जो ऑक्सीजन के रूप में ग्रहण करते हैं वह हमें इन वृक्षों से प्राप्त होती है।
इन्हीं वृक्षों एवं पहाड़ों के कारण वर्षा होती है। जिससे हमें पीने के लिए शुद्ध पानी मिलता है। कार्यक्रम में सहायक संचालक आरके सक्सेना वन परिक्षेत्र अधिकारी अमानगंज, राम प्रसाद प्रजापति, संतराम प्रजापति, जितेंद्र कौरव, जबर सिंह, सहायक वन परिक्षेत्र सुरेंद्र श्रीवास्तव, राम अवतार पांडेय आदि मौजूद रहे।
बच्चों को दिखाए पुराने शैलचित्र

मास्टर ट्रेनर ने बच्चों को हथिनी टोल स्थान के साथ शैल चित्र दिखाए एवं उनके विषय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, कैसे पहले के लोग कंदराओं-गुफाओं में रहते थे। वे किस तरह दीवारों व चट्टानों पर जीवन शैली का चित्रण करते थे। बच्चों से सवाल जवाब किए गए, सही जवाब दिए जाने पर बच्चों को सम्मानित किया गया।
बच्चों ने वनों से संबंधित गीत गाए और रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, वन स्टॉफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो