scriptशिकारियों के जाल में फंसा भालू, जानिए कैसे हुआ मुक्त | panna tiger reserve | Patrika News

शिकारियों के जाल में फंसा भालू, जानिए कैसे हुआ मुक्त

locationपन्नाPublished: Mar 23, 2019 10:44:05 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

शिकारियों के जाल में फंसा भालू, जानिए कैसे हुआ मुक्त

panna tiger reserve

panna tiger reserve

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले के पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र पहाड़ी बीट में शिकार के लिए शिकारियों द्वारा फैलाए गए जाल में भालू फंस गया। सूचना के बाद वन अमले ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भालू को ट्रैंकुलाइज कर मुक्त कराया और फिर जंगल में छोड़ दिया। गौरतलब है कि टाइगर रिजर्व, रिजर्व फारेस्ट और रेगुरल फारेस्ट के लाख दावों के बाद भी शिकार की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं।
पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाली छतरपुर जिले के पहाड़ी बीट में शिकारियों ने शिकार के लिए जाल बिछाया था। जाल में भालू फंस गया। मामले की जानकारी लगने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन हरकत में आया और भालू को छुड़ाने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जिसने भी जाल बिछाया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइक टकराईं, एक की मौत

अजयगढ़ क्षेत्र में बाइक की आपसी भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सादिक कुरैशी साथी के साथ अजयगढ़ से बांदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बांदा की ओर से विजय कुशवाहा पिता श्रीराम कुशवाहा निवासी करतल हाल निवास गडरडपुर रोड अजयगढ़ लौट रहा रहा था। सायं 7 बजे सादिक और विजय की बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में सादिक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान पधारी बस्ती शेरपुर थाना बहादुर गढ़ जिला हापुड़ (गाजियाबाद) उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक घूम घूमकर बर्तन बेचने का काम करता था। गृह ग्राम से लौट रहे जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पांडेय ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया। जहां डाक्टर केपी राजपूत ने सादिक को मृत घोषित कर दिया। साथी यासीन को सिर पर चोट आई है, जबकि घायल श्रीराम को प्राथमिक उपचार के बाद हाथ में होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो