scriptतेंदुए ने पेड़ पर चढ़कर किया बंदर का शिकार, पर्यटकों ने बना लिया VIDEO | panna tiger reserve Leopard hunts monkey by climbing tree | Patrika News

तेंदुए ने पेड़ पर चढ़कर किया बंदर का शिकार, पर्यटकों ने बना लिया VIDEO

locationपन्नाPublished: Jun 29, 2022 06:15:18 pm

Submitted by:

Manish Gite

panna tiger reserve : पर्यटकों ने इस अद्भुत नजारे को कैमरे में किया कैद

lepord.png

 

पन्ना। panna tiger reserve. पलक झपकते ही पेड़ पर चढ़कर जान बचाने वाले बंदर कितने सुरक्षित हैं यह मंगलवार को देखने को मिला। यहां एक बंदर की जान पर उस समय बन आई जब एक तेंदुआ उसका शिकार करने के लिए पीछे पड़ गया। बंदर अपने उछल-कूद से उसे काफी देर तक छकाता रहा, अंततः बंदर की छलांग काम नहीं आई ओर तेंदुए ने उसे पेड़ पर चढ़कर दबोच लिया। यह पूरा नजारा कुछ पर्यटको ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस शिकार की काफी चर्चा हो रही है।

 

पन्ना टाइगर रिजर्व में अद्भुत नजारा देखने को मिला है। मंडला टूरिज्म क्षेत्र (mandla tourism area) में एक तेंदुए ने पेड़ से छलांग मारकर बंदर का शिकार कर लिया। इस अद्भुत नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है कि तेंदुआ एक ऊंचे पेड़ पर घात लगाए बैठा हुआ था। जैसे ही बंदर यहां-वहां उछल-कूद की, तेंदुए ने हवा में छलांग मारकर बंदर को झपट लिया। नीचे जमीन पर गिरते ही तेंदुओ बंदर को मुंह में दबाकर भगा निकला।

 

यहां देखें वीडियो

https://dai.ly/x8c3eki

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8c3eki

इधर, शावकों संग अटखेलियां करती दिखी बाघिन

tiger.jpg

मानसून सीजन में टाइगर रिजर्व से इन दिनों रोमांचित करने वाले दृश्य सामने आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर भी मड़ला टूरिज्म क्षेत्र में पर्यटकों ने तीन बाघों को एक साथ देख रोमांचित हो उठे और यह नजारा कैमरे में कैद कर लिया। फील्ड डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने बताया, बाघिन पी-151 अपने दो शावकों के साथ अठखेलियां कर रही थी। उमस भरी गर्मी में राहत पाने यह शावक ऐसे ही मां के साथ गड्ढे के पानी में उछल कूद करते रहते हैं। हालांकि, पर्यटकों के लिए तीन बाघ एक साथ दिखना बड़ी बात थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो