scriptइस जिले में कोहरे की ऐसी चादर कि कुछ भी नहीं दिख रहा था, पढि़ए पूरी खबर | Panna Weather | Patrika News

इस जिले में कोहरे की ऐसी चादर कि कुछ भी नहीं दिख रहा था, पढि़ए पूरी खबर

locationपन्नाPublished: Jan 24, 2019 11:16:57 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

इस जिले में कोहरे की ऐसी चादर कि कुछ भी नहीं दिख रहा था, पढि़ए पूरी खबर

Panna republic day rehearsal

Panna republic day rehearsal

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले में बुधवार सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण जहां एक ओर गेहूं की फसल को नया जीवन मिला है वहीं चना, मसूर को नुकसान बताया जा रहा है। मौसम में आए बदलाव के कारण ठंड भी बढ़ गई। गुरुवार सुबह जिलेभर में घना कोहरहा छाया रहा।
गुनौर में सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा तो पवई में कोहरे के कारण बाबा कैलासी के दर्शन नहीं हो पा रहे थे। वे कोहरे की चादर से ढके प्रतीत हो रहे थे। अमानगंज क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में ओले गिरने से चना और मसूर की फसल के प्रभावित होने की आशंका है।
ओलावृष्टि, बारिश और कोहरे के कारण आगामी कुछ दिन के लिए ठंड फिर लौट आई है। हालांकि किसानों का कहना है कि ठंड पूरे फरवरी माह तक पडऩी चाहिए, जिससे फसलें अच्छी तरह से बढ़ सकें।
जिले में अब तक 897.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 1176.4 मिमी है। जिसमें जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत 1 जून से अब तक 897.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 821.0 मिमी दर्ज की गई थी।
उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को जिले की औसत वर्षा 2.5 मिमी दर्ज की गई है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 3.1 मिमी , गुनौर में 4.0, शाहनगर में 4.0 मिमी तथा अजयगढ़ में 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 902.8 मिमी, गुनौर में 790.0 मिमी, पवई में 991.8 मिमी, शाहनगर में 917.2 मिमी. तथा अजयगढ़ में 884.8 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है।
इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र पवई में तथा न्यूनतम वर्षा गुनौर में दर्ज की गयी है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 821.0 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 922.5 मि.मी., गुनौर में 684.9 मि.मी., पवई में 865.0 मि.मी., शाहनगर में 914.7 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 717.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो