scriptपिता पर लगा बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव, पोस्टमार्टम के बाद शव को फिर से दफनाया | Police exhumed body, buried again after post mortem | Patrika News

पिता पर लगा बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव, पोस्टमार्टम के बाद शव को फिर से दफनाया

locationपन्नाPublished: Sep 17, 2019 06:52:17 pm

Submitted by:

Anil singh kushwah

मामा ने पिता पर लगाए थे जलाकर हत्या करने के आरोप, पिता गिरफ्तार

Police exhumed body, buried again after post mortem

Police exhumed body, buried again after post mortem

पन्ना/सलेहा. सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम नचने में पिता पर बेटी की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने दफन शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराने के बाद पुन: दफन करवाया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। उल्लेखनीय है, बेटी की मौत की सूचना पिता ने पुलिस को नहीं दी थी और कफन-दफन कर दिया था। इसकी जानकारी मामा को हुई, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची की मां की मौत बहुत पहले हो चुकी है।
पोस्टमार्टम के बाद शव पुन: दफनाया गया
जानकारी अनुसार सतना के झिंगोदर निवासी मुन्ना आदिवासी ने सलेहा पुलिस को सूचना दी थी कि बहन की शादी ग्राम नचने निवासी शिवचरण आदिवासी के साथ हुई थी। बहन की कुछ साल पूर्व मौत हो गई थी। जिससे एक बच्ची मोहनी थी। जिसकी उम्र १३ साल थी। उनका आरोप था कि अज्ञात कारणों के चलते बच्ची के पिता शिवचरण ने ही आग लगाकर उसकी हत्या कर दी और फिर बिना पुलिस को किसी प्रकार की सूचना दिए शव को दफना दिया। बच्ची के मौत की जानकारी मामा को भी नहीं दी गई। उन्हें गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए शव निकलवाया और जांच शुरू की।
सैकड़ों लोगों की उपस्थित में निकाला गया शव
पुलिस ने मामा सहित आसपास के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में बच्ची के दफन शव को निकलवाया। शव का पंचनामा तैयार किया गया और पीएम के लिए सलेहा अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के पीएम करने के बाद शव को दफना दिया गया है। मामले में मृतका के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरंकार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध दिखाई देता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही ज्यादा कुछ कहा जा सकता है।
बच्ची के पिता ने बताई यह कहानी
बच्ची के पिता शिवचरण को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। जिस पर उसने बताया कि भुट्टे भूजने के दौरान बच्ची आग की चपेट में आ गई थी। जिससे आग से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद उसने गांव के लोगों के सामने बच्ची को दफना दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो