शाम को फिर शुरू हुई मारपीट
सुरेंद्र यादव पक्ष के लोग थाने से पहले गांव पहुंच गए थे। जबकि, चंद्रभान पक्ष के लोग इलाज कराने के बाद गांव पहुंचे। उनके गांव पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे सुरेंद्र सिंह के परिजन चंद्रभावन व उसके साथियों से मारपीट शुरू कर दी। परिवार की महिलाएं भी छतों से पत्थर बरसाने लगीं। जिससे कोई बीच-बचाव करने भी नहीं आ सका। दोनों पक्षों में करीब आधा घंटे तक चली मारपीट में पूर्व सरपंच चंद्रभान सिंह की ओर से 13 लोग घायल हो गए। चंद्रभान के सिर पर गंभीर चोंट थी। पुलिस ने सभी घायलों को अजयगढ़ अस्पताल में पहुंचाया। चंद्रभान को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह पंचनामा व पोस्ट मार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किया। शेष घायलों में से कुछ को छुट्टी दे दी। जबकि, कुछ का इलाज चल रहा है। फिलहाल, काउंटर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
11 पर हत्या का प्रकरण
पूर्व सरपंच यादव की मौत के बाद पुलिस ने 6 पुरुषों व पांच महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर दो लोगों को आरोपी बयाया गया है। झगड़े में गायत्री, रामजानकी, उपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, उदयराज सिंह, देवेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, जयहिंद सिंह, अजन सिंह, अंकिता यादव, प्रयंका यादव व अभिनेंद्र यादव सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।
पूर्व में भी हो चुकी है हत्या
पुलिस की मानें तो कुछ साल पूर्व सुरेंद्र सिंह के पिता की हत्या हुई थी। चंद्रभान सिंह यादव सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप है। इस घटना के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद बना हुआ है। पूर्व सरंपच की हत्या के बाद से फिर गांव में तनाव का महौल है।