शाहनगर से रैपुरा मार्ग पर स्थानिय केन नदी के पुल से जिईओ कम्पनी के कर्मचारियों ने पाइप निकाला था जो तेज बारिश पर निकल गया। इसके साथ आवागमन कर रहे लोगो के पांव में फंसने लगा जिससे पानी के अंदर पाइप नही दिखाई देेने से मुक पशु भी पाइप पर फंसे। जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा शाहनगर थाना प्रभारी एके श्रीवास्तव एवं तहसीलदार मंगलेश्वर सिंह को दी गई। मौके पर आकर अधिकारियों के द्वारा बचाव कार्य के साथ निजी कंपनी के कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई।
जिले के रैपुरा व शाहनगर क्षेत्र में सोमवार को जहां एक ओर बाढ़ के हालत रहे वही दूसरी ओर जिले के अधिकांश हिस्से में सूखे के हालत है। मानसून सीजन के दो माह निकल जाने के बाद भी, पचास फीसदी बारिश नही हो पाई है। हालत यह है कि किसान बोरिंग व कुए के साथ अन्य सिंचाई के संसाधनों से अभी भी सिंचाई करके किसी तरह फसलों को बचाने में लगे है। शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाले लोकपालसागर व धरमसागर तालब अब भी प्यासे है।