scriptजेल फांद कर भागे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे | Runaway jail inmates caught by mp police | Patrika News

जेल फांद कर भागे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

locationपन्नाPublished: Jul 27, 2018 09:24:49 pm

Submitted by:

Rudra pratap singh

करीब डेढ़ माह बाद पकड़े गए पवई जेल ब्रके कांड के आरोपी, हत्या के अलग-अलग मामलों में पवई जेल में थे बंद। जेल से भागने के बाद मजदूरी करने भाग गए थे गुजरात।

Runaway jail inmates caught by mp police

Runaway jail inmates caught by mp police

पन्ना/पवई. हत्या के दो अलग-अलग मामलों में पवई जेल में बंद दो आरोपियों ने 17 जून की सुबह पवई जेल की दीवार लांघकर भाग गए थे। यहां से भागने के बाद वे गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में मजदूरी करने चले गए थे। उक्त घटना के करीब डेढ़ माह बाद जिले की पुलिस ने दोनों आरोपियों को वहां से लाटने के दौरान गिर तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसपी विवेक सिंह ने बताया, पवई जेल में बंद विचाराधीन बंदी नारायण पटेल एवं शिवसिंह राठौर (२२) और शिव सिंह राठौर पिता राजेन्द्र सिंह राठौर (25) निवासी धरमपुरा थाना शाहनगर १७ जून की सुबह पवई जेल से चादर की रस्सी बनाकर उसके सहारे दीवार फांदकर भाग गए थे। जिसकी रिपोर्ट जेल प्रहरी द्वारा पवई थाने में दर्ज कराई गई थी। फरार आरोपी नारायण पटेल निवासी खमहरिया थाना शाहनगर पूर्व मे थाना शाहनगर के हत्या के मामले में एवं आरोपी शिव सिंह राठौर पिता राजेन्द्र सिंह राठौर भी हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी थे। दोनों को उपजेल पवई में रखा गया था।
10-10 हजार रुपए इनाम घोषित था
मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्कालीन एसपी रियाज इकबाल ने दोनों आरोपियो की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उक्त दोनों आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु एसपी विवेक सिंह के निर्देशन मे एडिशनल एसपी बीके एस परिहार के मार्गदर्शन में एसडीओपी पवई बीएस परिहार के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली अरविन्द कुजूर, थाना प्रभारी पवई डीडी आजाद, सायबर सेल पन्ना से नीरज रैकवार को उक्त दोनो आरोपियों की गिर तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 27 जुलाई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दोनो फरार आरोपी मनौर ढाबा के आगे जंगल मे दिखे है। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूंछने पर दोनों ने अपना अपना नाम नारायण पटेल पिता कल्लू पटेल निवासी खमहरिया थाना शाहनगर और शिव सिंह राठौर पिता राजेन्द्र सिंह राठौर निवासी धरमपुरा थाना शाहनगर का होना बताया।
चादर की रस्सी को पेड़ में बांधकर लांघी थी दीवार
दोनों आरोपियो ने पूंछताछ पर बताया कि घटना दिनांक को चद्दर की रस्सी बनाकर पेड मे बांधकर जेल की दीवार फांदकर भागे थे। वे दोनों भागकर सूरत व अहमदाबाद काम करने चले गये थे। जो कुछ दिन काम करने के बाद वापस पन्ना तरफ आ रहे थे। जिन्हे मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा गिर तार किया गया पूछताछ जारी है। उक्त कार्यवाही में संदीप भारती थाना गुनौर, एमडी शाहिद थाना कोतवाली, लालबिहारी, लखनलाल पयासी, आइमात सेन,सर्वेन्द्र अहिरवार, वीरेन्द्र कुमार , रामपाल बागरी राहुल सिंह बघेल ,धर्मेन्द्र सिंह राजावत का भी विशेष योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक पन्ना उदघोषित इनाम से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो