script

70 किमी. साइकिल चलाकर थाने पहुंचे एसपी, बोले- रिपोर्ट लिखानी है, जानिए फिर क्या हुआ

locationपन्नाPublished: Jun 12, 2022 08:58:06 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

पहले एसपी को पहचान नहीं पाया थाने का स्टाफ..पता लगते ही किया सेल्यूट..एसपी ने कार्यप्रणाली पर जताया संतोष..

panna.jpg

पन्ना. छतरपुर रेंज के आईपीएस अधिकारियों में इन दिनों फिटनेस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा। डीआईजी विवेकराज सिंह कुकरेले व छतरपुर एसपी के बाद अब पन्ना एसपी धर्मराज मीना भी इस मुहिम में शामिल हो गए। 10 जून की रात उन्होंने 70 किमी साइकिल चलाकर अमानगंज व पवई थानों का निरीक्षण करने पहुंचे। दोनों थानों का निरीक्षण कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि फिटनेस के प्रति जागरूकता समझी। पुलिस अधिकारियों को सेहतमंद रहने व आमजन को चुनाव के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


बोले-रिपोर्ट लिखानी है
सिविल ड्रेस में साइकिल से थाने पहुंचे एसपी मीना पुलिसकर्मी के पास जाकर बोले-रिपोर्ट लिखानी है। इसपर उन्होंने कहा, घटना कहां हुई है? क्या मामला है। पहली नजर में उन्हें थाने का स्टाफ तो नहीं पहचान पाया, लेकिन जैसे ही जानकारी लगी कि होश उड़ गए। तत्काल टेबिल-कुर्सी की व्यवस्था की और सलाम ठोकने लगे। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिस कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। कहा, पवई थाने में पूरा स्टाफ मौजूद था। अमानगंज थाना प्रभारी कमताना मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। बताया कि इस सरप्राइज विजिट में उन्हें कुछ भी अनापेक्षित नहीं मिला।

 

यह भी पढ़ें

पति नहीं था पसंद, शादी के एक महीने बाद ही नवविवाहिता ने चुनी मौत




छतरपुर से ओरछा गए थे डीआईजी
इससे पहले 20 मई को छतरपुर डीआईजी विवेकराज सिंह कुकरेले ने भी छतरपुर से ओरछा तक 126 किमी साइकिल चलाकर स्टाफ को सेहतमंद रहने का संदेश दिया था। इससे पहले 24 अप्रेल को उन्होंने केन नदी के पुल से पुलिस लाइन तक 21 किमी का सफर साइकिल से करीब ढाई घंटे में पूरा किया था। इसी तरह बीते दिनों एसपी छतरपुर यचिव शर्मा भी भारी भरकम टायर बांधकर छतपुर पुलिस लाइन में दौड़ लगाते हुए पाए गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो