script

नाबालिग प्रेमी के साथ भाग गई दो बच्चों की मां, इस तरह हुई थी मोहब्बत की शुरुआत

locationपन्नाPublished: Feb 20, 2018 05:42:21 pm

Submitted by:

suresh mishra

मप्र के पन्ना जिले में दो बच्चों की नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई।

Story of minor lovers and two children Mother

Story of minor lovers and two children Mother

पन्ना। जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र निवासी दो बच्चों की मां घर से जेवर और एक बच्चे को लेकर नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी लगने के बाद रायपुर मजदूरी करने गया पति लौटा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीडि़त ने बताया कि घटना को करीब एक सप्ताह हो रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस अभी तक पत्नी और प्रेमी का पता नहीं लगा पाई है।
पीड़ित चमन राठौर पिता हरदास राठौर निवासी देवरी ने शाहनगर पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने रायपुर गया था। घर में पत्नी और दो बच्चे थे। हर महीने 5 हजार रुपए भिजवाता था। घर में रखे करीब 60 हजार रुपए के 1 चांदी की करधनी, 320 ग्राम का छलबल, 100 ग्राम चांदी की पायल, मंगलसूत्र लेकर खमतरा निवासी नाबालिग प्रेमी के साथ भाग गई है।
पुत्र देवांश को भी अपने साथ ले गई

वह तीन साल के पुत्र देवांश को भी अपने साथ ले गई है, जबकि 9 वर्षीय लड़की को घर में छोड़ दिया। मामले की जानकारी शाहनगर पुलिस को दी। सूचना के करीब एक सप्ताह बाद भी पुलिस पत्नी व बच्चे का पता नहीं लगा पाई है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
इधर बाइक फिसलने युवक घायल

पन्ना जिले के ग्राम हिनौता निवासी एक युवक बाजार से घर लौटते समय बाइक फिसलने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कमता गौड़ पिता रामकुमार गौड़ ने बताया, सोमवार को वह बाइक से बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान अंधे मोड़ पर सामने से एक तेज रफ्तार वाहन आ गया। टक्कर से बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। घायल हो राहगीरों की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

शाहनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के गायब होने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं मिलने पर शाहनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Story of minor lovers and two children Mother
suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

ट्रेंडिंग वीडियो