scriptबेमौसम बारिश ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी, फसलों को नुकसान, अब कैसे चुकाएंगे बैंक का कर्ज | suddenly rain in panna district | Patrika News

बेमौसम बारिश ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी, फसलों को नुकसान, अब कैसे चुकाएंगे बैंक का कर्ज

locationपन्नाPublished: Mar 18, 2019 01:33:59 am

Submitted by:

Bajrangi rathore

बेमौसम बारिश ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी, फसलों को नुकसान, अब कैसे चुकाएंगे बैंक का कर्ज

suddenly rain in panna district

suddenly rain in panna district

पन्ना। मौसम में अचानक आए बदलाव के तहत रविवार सुबह करीब 3 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे खेतों में पकी खड़ी और कटकर खलिहानों में रखी फसल भीग गई। यदि आगामी दिनों इसी तरह मौसम रहा तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक ओर जहां शाहनगर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय में सुबह आसपास में बदलों का डेरा रहा।
ब्लॉक के रैपुरा, बोरी, मलघन, बिसानी, पुरैना सहित आस-पास कई गांवों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। जिससे पकी फसल बर्बाद हो गई। तेज हुई बारिश की वजह से गेंहू, आलू और दलहनी फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। वहीं राई में ज्यादा नुकसान देखा गया है।
किसान भैयालाल रजक बोरी ने बताया, बारिश से 10 एकड़में लगी राई की फसल बर्बाद हो चुकी है। किसान शैलेन्द्र शाहनगर ने बताया, फसल बर्बाद हो गई। राई जम रही है। बारिश ने पूरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इमरत लाल चौधरी रोहनिया ने बताया, राई की पक चुकी फसल तेज हवाओं में गिर चुकी है। फलियां भी टूटी हैं। काफी नुकसान हुआ है। वहीं किसान बत्तो बाई शाहनगर ने बताया, घर के साथ-साथ खेती किसानी का भी कार्य देखना पड़ता है। गहाई की फसल बर्बाद हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो