scriptरेशम की रंग बिरंगी राखियों से सजीं भाईयों की कलाइयां | The arts of brothers adorned with colorful beams of silk | Patrika News

रेशम की रंग बिरंगी राखियों से सजीं भाईयों की कलाइयां

locationपन्नाPublished: Aug 16, 2019 10:28:37 pm

Submitted by:

Shashikant mishra

राखियां बांधकर बहनों ने भाईयों के लंबी उम्र की कामनाएं कीबारिश और बसों में भीड़ के कारण अवागमन में हुई भारी परेशानर

रेशम की रंग बिरंगी राखियों से सजीं भाईयों की कलाइयां

रेशम की रंग बिरंगी राखियों से सजीं भाईयों की कलाइयां

पन्ना. भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन जिले में परंपरागत हर्षोउल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई में रेशम का धागे की बनी राखयों को बांधकर उनकी आरती उतारी और टीका लगाकर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। पर्व के अवसर पर भाइयों ने बहनों को राखी बांधने के बदले उनकी रक्षा का बचन देकर उन्हें उपहार भी दिए। बहनें उपहार पाकर खुश हुईं। इसबार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के कारण बड़ी संख्या में भाई अपनी बहनों तक नहीं पहुंच सके।
रक्षाबंधन पर्व पर गांव से लेकर शहर में दिनभर राखियों के बंधने का क्रम जारी रहा। सुबह सबसे पहले लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान को राखियां चढ़ाई। इसके बाद घर-घर में बहनों ने भाईयों को राखियां बांधी। पर्व के एक दिन पूर्व १४ अगस्त की शाम को शहर के मर्केट में मेले जैसे हालात थे। सड़कों में जहां देखो वहीं लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। कई जगहों पर भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाया। बच्चों में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। राखी बंधवाने और नए कपड़े पहनने के लिये बच्चे सुबह से ही तैयार होने लगे थे। सांसद वीडी शर्मा ने वैष्णव माता में महिला स्टॉप और छात्राओं से राखी बंधवाई।ब्रह्मा कुमारी बहनों से भी सांसद शर्मा , एसपी और कलेक्टर को राखी बंाधी।

जेल में भईयों से मिलीं तो छलक पड़े आंसू
रक्षा बंधन के अवसर पर जेल प्रबंधन द्वारा बंदी भाईयों को राखी बांधने वाली बहनों के लिये भी व्यवस्था की गई थी। महीनों के बाद जब बहनें अपने भाईयों से मिलीं तो आंखों से आंसू नहीं रोक पाईं। इन बहनों और बंदी भाईयों के मिलाप का यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। बहनों द्वारा बंदी भाईयों को राखी बांधने का कार्यक्रम एक घंटे से अधिक समय तक चला। भाईयों को राखी बंधने के लिये बहनें सुबह से ही जेल भवन पहुंचने लगी थीं। इस दौरान यहां सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो