लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। बताया जाता है कि घटना से आक्रोशत लोगों ने माधौगंज के पास खड़े डायल 100 वाहन में भी पथराव किया है। जानकारी के अनुसार माधौगंज निवासी दिनेश रजक पिता हरभजन रजक बाइक से पन्ना की तरफ से अजयगढ़ जा रहा था।
रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक गुम्मी दाल मिल के पास से गुजर रही थी तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी डायल 100 को दी।
इसके बाद भी माधौगंज प्वाइंट में खड़े डायल 100 पर पथराव किया। रेत के कारोबार के कारण यहां अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। आए दिन हो रही मौतों को लेकर लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है।