पन्ना

शिकार की आशंका को लेकर टाइगर रिजर्व ने जारी किया रेड अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश रोके

त्यौहारी सीजन में है पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को वन्य प्राणियों के शिकार की आशंका16 जनवरी तक के लिए जारी किया गया अलर्ट, पार्क के मैदानी अमले में हड़कंप पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर और बफर के सभी रेंजरों को जारी किया गया रेड अलर्ट आदेश

पन्नाJan 14, 2020 / 09:57 pm

Shashikant mishra

पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को वन्य प्राणियों के शिकार की आशंका

पन्ना. पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे बफर जोन सहित दक्षिण वन मंडल में बीते दो माह से शिकार की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। कुछ मामलों में शिकारी भी पकड़े गए हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को मकर संक्रांति पर्व के दौरान वन्य प्राणियों के शिकार होने की आशंका है। इसी को देखते हुए पार्क और इसके बाहरी क्षेत्रों में वन्य प्राणियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट आगामी १६ जनवरी तक जारी रहेगा। अलर्ट के दौरान सभी प्रकार के कर्मचारियों के सभी अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। पार्क प्रबंधन के इस अलर्ट से पार्क और बफर क्षेत्र के मैदानी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि जिले के दक्षिण वन मंडल के रेंज क्षेत्रों में बीते दो महीनों में तेंदुए सहित कई वन्य प्राणियों के शिकार के मामले सामने आए हैं। शाहनगर रेंज में ही कुछ दिनों पूर्व एक शिकारी युवक बड़ी संख्या में हथगोलों के साथ पकड़ा गया था। एक दिन पूर्व ही एक नीलगाय का शिकार करने के बाद जंगल में ही उसे पकाकर खाने का भी मामला सामने आया था। बफर जोन और दक्षिण वन मंडल के जंगलों में लगातार शिकार की घटनाए सामने आ रही हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में आए दिन शिकार की वारदातें सामने आने से पार्क प्रबंधन का वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लेकर चिंतित होना लाजमी है।

अलर्ट में जताई शिकर की आशंका
पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन की ओर से कोर और बफर से कभी रेंजरों को जारी अलर्ट आदेश में कहा गया है कि कमर संक्रांत पर्व के दौरान १३ से १६ जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पर्व के दौरान शिकार की किसी प्रकार की वारदात नहीं हो इसे देखते हुए पार्क और उसके बाहरी हिस्से की सघन गस्ती करें। इससे त्यौहार अवधि में शिकार की किसी भी प्रकार की वारदात को समय रहते रोका जा सके।

अवकाश निरस्त होने से हड़कंप
गौरतलब है कि पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर और बफर मिलकर सैकड़ों की संख्या में अधिकारी और कर्मचारी हैं। इनमें से कुछ लोगों ने त्यौहार परिवार के साथ मनाने का भी प्लान बनाया रहा होगा। प्रबंधन की ओर से अलर्ट जारी कर सभी कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इससे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.