script

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

locationपन्नाPublished: Mar 06, 2019 12:35:34 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

अजयगढ़ कस्बा स्थित कामतानाथ पेट्रोल पंप के पास घटना

Two people die in road accident

Two people die in road accident

पन्ना. एक तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक के प्रयास में आगे जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे घुस गई। इस हृदय विदारक हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा जिले के अजयगढ़ कस्बा स्थित कामतानाथ पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात करीब 9.45 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी इसरार मंसूरी अधिनस्थ अमले के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के सूरतपुर धवार निवासी राम औतार आदिवासी पिता प्रेमी आदिवासी और अशोक आदिवासी पिता लक्ष्मण आदिवासी बाइक से कहीं जा रहे थे। शाम करीब 8.45 बजे उनकी बाइक आगे जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे घुस गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप में घायल हो गए थे। जिनकी गंभीर चोट के चलते अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीओपी इसरार मंसूरी अपने अधीनस्थ अमले के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान उनके पास पाए गए आधार कार्ड के आधार पर की गई है। बताया गया कि उक्त ट्रैक्टर अवैध परिवहन के मामले में पूर्व में पकड़ा गया था। मामले में जुर्माना भरने के बाद आज ही ट्रैक्टर को छोड़ा गया था। छूटने के बाद करीब एक किमी की चला होगा कि यह हादसा हो गया।
तेज रफ्तार बनी मौत का करण
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालत तेज रफ्तार में चला रहे थे। इस दौरान अचानक आगे ट्रैक्टर आ गया जिससे वे अपना संतुलन खो बैठे और सीधे ट्रॉली के नीचे जा घुसे। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई, जिससे मौत हो गई।
आधार कार्ड से हुई पहचान
हादसे में मृतकों की पहचान उनके जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा जांच के उपरांत मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस द्वारा उनकी पहचान के लिए तलाशी ली गई तो उनके जेब में आधार कार्ड मिला जिसके आधार पर उनकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो