script

कैमरे में कैद हुआ ‘शिकारी बाघ’, गाय का किया शिकार, हिम्मतवाला राहगीर बनाया वीडियो

locationपन्नाPublished: Aug 21, 2019 06:06:37 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

देखिए, पन्ना में बाघ ने कैसे किया गाय का शिकार, वीडियो सोशल मीडिया पर है वायरल

05.png

पन्ना. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। यह वीडियो मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का है। इस वीडियो में एक बाघ गाय का शिकार ( tiger hunted a cow ) कर रहा है। रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल से इस वीडियो को शूट किया है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाघ कैसे निर्भिक होकर एक गाय का शिकार कर रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। क्योंकि सड़क पर कई बार बाघ को घूमते हुए देखा गया है। ऐसे में डर है कि यह बाघ कहीं इंसानों पर भी हमला न कर दे। यह वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व स्थित मझगवां सड़क मार्ग के दरेरा मोड़ के पास की है। जहां मंगलवार को एक बाघ ने गाय का शिकार किया है। उसके बाद सड़क से वह गाय को घसीटकर जंगल में ले गया। उसके बाद अपनी भूख मिटाने लगता है।
 

निर्भिक होकर खड़ा रहा बाघ
वहीं, वीडियो बनाने वाला राहगीर कार से था। वह सड़क पर बाघ को शिकार करते देख थोड़ी दूर पहले ही रुक गया। उसके बाद कार से ही वीडियो शूट करने लगा। इस दौरान सड़क से गाय को घसीटते हुए वह जंगल में ले गया तो राहगीर वहां से जल्दी से भागा। राहगीर वीडियो में बोल भी रहा है कि जल्दी यहां से निकलो।
खौफ में लोग
शिकारी बाघ का जब से वीडियो वायरल हुआ है, उसके बाद से दर्जन भर गांव के लोग दहशत में हैं। क्योंकि जिस रास्ते पर बाघ ने शिकार किया है, वो आम रास्ता है। लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। ऐसे में बाघ मौका मिलते ही इंसानों पर भी हमला कर सकता है। मध्यप्रदेश में पूर्व में ऐसे मामले आते भी रहे हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व में पिछले दिनों आपसी संघर्ष में भी बाघ की मौत हुई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो