पन्ना

पानी, बेरोजगारी, बिजली ही बड़े मुद्दे

पानी, बेरोजगारी, बिजली ही बड़े मुद्दे

पन्नाNov 17, 2018 / 01:40 am

Bajrangi rathore

Water

पन्ना। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिले में अभी भी बेरोजगारी, पलायान, कुपोषण, गुणवत्तायुक्त शिक्षा, सड़कें, पानी और बिजली बड़े मुद्दे हैं। वन राजस्व सीमा विवाद ने हजारों लोगों का रोजगार छीनकर उन्हें पलायन को मजबूर कर दिया है। इस तरफ नेताओं और जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। इससे जिले के लेागों की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। नेताओं और जन प्रतिनिधियों को जनता से ज्यादा मतलब नहीं रहता है।
स्वास्थ्य सेवाओं की हालत सुधरे

शैलेष विश्वकर्मा, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बहुत ही खराब है। बेरोजगारी के कारण लोग पलायन को मजबूर हैं। नेता और जनप्रतिनिधि अपना विकास करने में लगे रहते हैं। आम जनता की समस्या से इन्हें ज्यादा मतलब नहीं है।
जनता से जुड़े व्यक्ति को चुने

रामलखन, जनता से जुड़े और उनकी समस्याओं को लेकर समझ रखने वाले व्यक्ति को ही विधायक चुना जाना चाहिए। क्षेत्र में फैली समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास कर सके। विकास नहीं हो पाने के लिए जनप्रतिनिधि ही जिम्मेदार हैं।
क्रियान्वयन में लापरवाही

मूरत सिंह सोलंकी, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरपाही बरती जाती है। विधायक ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जो सदन में सिर्फ हाथ उठाने और दस्तखत करने बस के लिए नहीं हो। वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण करा सके। क्षेत्र की जरूरतों को पूरा कर सके। उसे क्षेत्र की समझ होनी चाहिए।
जल संकट से निजात मिले

राजेश सोनी, क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है। सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। नेता और विधायक लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी ध्यान नहीं रखते हैं।
सड़क-बिजली की समस्या सुधरे

बृजेंद्र खंपरिया, क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कें अभी भी गंभीर समस्या हैं। इसके बाद भी इन पर कोई भी बात करने को तैयार नहीं है। इसी कारण ग्रामीण परेशान हैं।
किसानों की समस्याएं हल हों

प्रमोद चतुर्वेदी, क्षेत्र कृषि प्रधान है। इसके बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है। खसरा नक्शा पहले 30 रुपए में मिलते थे अब रेट बढ़ा दिए गए हैं। ज्यादातर खसरों में फौती बरसाना दर्ज नहीं है। इससे किसान परेशान हैं। समस्या छोटी है पर परेशानी वाली है।
 

Home / Panna / पानी, बेरोजगारी, बिजली ही बड़े मुद्दे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.