scriptपेयजल संकट पर नपा में फोड़े मटके, दी आंदोलन की चेतावनी, जानिए आगे क्या हुआ | water problem in panna | Patrika News
पन्ना

पेयजल संकट पर नपा में फोड़े मटके, दी आंदोलन की चेतावनी, जानिए आगे क्या हुआ

पेयजल संकट पर नपा में फोड़े मटके, दी आंदोलन की चेतावनी, जानिए आगे क्या हुआ

पन्नाApr 30, 2019 / 01:28 am

Bajrangi rathore

water problem in panna

water problem in panna

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के साथ ही नगर में पेयजल का संकट मंडराने लगा है। नगर को पानी की सप्लाई करने वाले तालाबों का जलस्तर भी तेजी से नीचे जा रहा है। इससे आगामी दिनों पानी का संकट और भी गंभीर हो सकता है। पेयजल संकट को लेकर अब प्रदर्शनों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
सोमवार को वार्ड क्रमांक-11 के लोगों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर घंटों प्रदर्शन किया। आक्रोशितों ने नगर पालिका के गेट पर मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान चिलचिलाती धूप में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद नगर में लोकपाल सागर, निरपत सागर और धरमसागर तालाब से पानी की सप्लाई करती है।
इस बार औसत से करीब 30 फीसदी कम बारिश होने के कारण लोकपाल सागर और धरम सागर तालाब पूरी तरह से भर नहीं पाए थे। भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के बाद से तालाबों का जल स्तर तेजी से गिर रहा है। इससे नगर में जल संकट गहराने लगा है।
एक-एक बाल्टी पानी के लिए परेशान

वार्ड-11 के लोग बीते 15 दिन से पेयजल के संकट से गुजर रहे हैं। लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। 15 दिन से पानी का संकट झेल रहे वार्ड के लोगों को आक्रोश आखिरकार सोमवार को सड़क पर उतर आया। दर्जनों की संख्या में वार्ड के महिला और पुरुष नारेबजारी करते हुए नगर पलिका के अंदर घुस गए। लोगों ने नगर पालिका द्वारा पानी की सप्लाई नहीं किए जाने को लेकर आक्रोश जताया।
करीब एक घंटे तक नगर पालिका कार्यालय में हंगामे की स्थिति बनी रही। हालात यही थी कि शेार-शराबा के कारण नगर पालिका के भी कुछ कर्मचारी गेट पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका के मुख्य प्रवेश द्वार पर करीब आधा दर्जन मटके फोड़े और नगरीय प्रशासन की लाचारी पर आक्रोश जताया। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर पानी की सप्लाई जल्द से जल्द बहाल नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
बोरिंग में पानी कम आता है। सभी लोगों को नहीं मिल पाता है। पानी के लिए १५ दिनों से परेशान हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसीलिए वार्ड के सभी लोग यहां विरोध-प्रदर्शन करने आए हैं।
अब्दुल कुद्दुस
पानी के लिए परेशान हैं। पानी के बिना घर के कोई काम नहीं हो पाते हैं। बच्चे समय से काम पर नहीं जा पाते हैं। बोरिंग दो-चार बाल्टी पानी के बाद जवाब देने लगते हैं। पानी के लिए रात ३ बजे ने नंबर लगाना पड़ता है।
शायरा

Home / Panna / पेयजल संकट पर नपा में फोड़े मटके, दी आंदोलन की चेतावनी, जानिए आगे क्या हुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो