scriptतेज रफ्तार टै्रक्टर से गिरा युवक, मौत | Youth killed by speeding tractor, death | Patrika News

तेज रफ्तार टै्रक्टर से गिरा युवक, मौत

locationपन्नाPublished: May 18, 2019 12:19:46 am

Submitted by:

Bajrangi rathore

तेज रफ्तार टै्रक्टर से गिरा युवक, मौत

Youth killed by speeding tractor, death

Youth killed by speeding tractor, death

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले के पवई थाना अन्तर्गत ग्राम बराहो मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर लगभग 2.30 बजे टै्रक्टर में सवार होकर बैंड पार्टी ककरी कछार से बारात कर चौमुखा लौट रहा था। ट्रैक्टर में बैंड पार्टी के 10-12 लोग सवार थे। उसी में मुन्ना पिता फंदुआ बंशकार निवासी चांदनपुर भी सवार था।
ट्रैक्टर ग्राम बराहो मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार होने से जर्क लगने की वजह से मुन्ना ट्रैक्टर से गिर गया। इससे ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। 100 डायल की मदद से उसके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहे व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत

जिला मुख्यालय के गोविंदजी मंदिर चौक में स्थित पीपल के पेड़ पर चढ़कर पत्ती तोड़ रहे व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार फग्गू पिता देवी सिंह बेलदार निवासी जबलपुर हाल निवास रानीगंज शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोविंदजी मंदिर चौक के पास लगे पीपल के पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था।
इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह सड़क पर गिर गया। इससे गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। उसके गिरते ही आसपास लोगों की भीड़ लग गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो