सरसों का तेल
सरसों का तेल बच्चों की मालिश के लिए सबसे अच्छा तेल माना जाता है. इसका उपयोग कई वर्षों से होता चला आ रहा है। सरसों का तेल ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम से बचाता है और उनके हड्डियां को भी मजबूत करता है साथ ही बच्चे के शरीर को गर्मी प्रदान करता है। साथ ही बच्चे के शरीर को मजबूत करता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है।
ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल
जैतून के तेल से बच्चे की मालिश करने से त्वचा में ताजगी आती है एलेर्जी नहीं होती। रोजाना सिर पर लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
तिल का तेल आयुर्वेद में तिल के तेल का बहुत महत्व हैं। इस तेल की मालिश करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है। सर्दी के मौसम में तिल का तेल बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। यह तेल त्वचा को रूखी होने से बचाता है। लेकिन गर्मियों में मालिश के लिए इस तेल का इस्तेमाल न करें।
घी का इस्तेमाल देसी घी का उपयोग खाने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर बच्चों की मालिश के लिहाज से इसकी बात करें तो इसे लगभग नजरअंदाज करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि घी काफी चिपचिपा होता है और बच्चे के पोर्स को बंद कर सकता है। यह भी शरीर को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।