पटना

लापरवाही बनी हत्यारिन, ले ली बच्ची की जान

यहां परबत्ता प्रखंड स्थित खजरैठा पंचायत के शहरबन्ना गांव में बुधवार सुबह बोरवेल में गिरने से आठ वर्षीया बच्ची जिज्ञासा की मौत हो गई। वह ब्रजेश शर्मा की पुत्री थी। बच्ची के परिवार वालों ने काम करा रहे…

पटनाFeb 26, 2020 / 06:10 pm

Nitin Bhal

लापरवाही बनी हत्यारिन, ले ली बच्ची की जान

खगडिय़ा. यहां परबत्ता प्रखंड स्थित खजरैठा पंचायत के शहरबन्ना गांव में बुधवार सुबह बोरवेल में गिरने से आठ वर्षीया बच्ची जिज्ञासा की मौत हो गई। वह ब्रजेश शर्मा की पुत्री थी। बच्ची के परिवार वालों ने काम करा रहे संवेदक की लापरवाही को घटना का कारण बताया है। जानकारी के अनुसार जिज्ञासा सुबह 06.30 बजे के आसपास शौच के लिए निकली थी। इस दौरान अपने घर के सामने बने बोरवेल में वह गिर पड़ी। इसके बाद आसपास लोग जमा हो गए। सूचना पर भरतखंड ओपी प्रभारी मनोज कुमार भी पहुंचे। जेसीबी मंगाई गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से डेढ़ घंटे के बाद बच्ची को निकाला गया। बच्ची बेहोश थी, लेकिन परबत्ता पीएचसी ले जाने के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 08.10 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद वह गांव आ रहे थे, लेकिन लोगों ने सूचना दी कि वह बच्ची को लेकर अस्पताल आ रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। खजरैठा मुखिया मनोरमा कुमारी ने बताया कि नल-जल योजना के तहत ब्रजेश शर्मा के घर के पास संवेदक ने दो माह पूर्व बोरवेल बनाया था। इसके असफल होने के बाद यहां से कुछ दूरी पर दूसरा बोरवेल बनाया गया। पूर्व के बोरवेल को ठीक से ढंका नहीं गया, सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दी गई। बारिश होने के कारण मिट्टी हट गई। बोरवेल में बारिश का पानी भी जमा था। इस बारे में खगडिय़ा के डीएम आलोक रंजन घोष ने कहा कि पीएचईडी से जानकारी मांगी गई है। शोकॉज पूछा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने बाद संबंधित संवेदक पर कार्रवाई होगी।

Home / Patna / लापरवाही बनी हत्यारिन, ले ली बच्ची की जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.