script

बिहार की तीन सभाओं में राहुल गांधी और महागठबंधन पर बरसे अमित शाह,बोले-राहुल बाबा आप क्या कोई भी गांधी नहीं हटा सकेगा AFSPA

locationपटनाPublished: Apr 24, 2019 06:44:54 pm

भाजपाध्यक्ष उजियारपुर, मुंगेर और बेगूसराय में सभाओं को संबोधित करने के बाद पटना से बनारस के लिए प्रस्थान कर गये…

amit shah file photo

amit shah file photo

(पटना,प्रियरंजन भारती): भाजपाध्यक्ष अमित शाह ने आज बिहार में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उजियारपुर, मुंगेर और बेगूसराय में हुई सभाओं में शाह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सेमत महागठबंधन पर हमलावर दिखाई दिए। शाह ने कहा कि राहुल बाबा, आपसे जीते जी afspa देश से कभी नहीं हटने वाला। आप क्या आपके बाद भी कोई गांधी इसे नहीं हटा पाएगा। आपको जीवन में लालू यादव का साथ लेकर आतंकवादियों से इलू इलू करना है तो शौक से करते रहिए।


उजियारपुर की चुनावी सभा में अमित शाह ने शाह ने पुलवामा हमले के बाद सेना को फ्री हैंड देने के फैसले और एयरस्ट्राइक जैसे मुद्यों को भुनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने बम गिराया तो हम उसका बदला लेंगे। सरकार ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। एक समय पाकिस्तानी आतंकी देश के सैनिकों का सिर काटकर ले जाते थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुप रह जाते थे। उन्होंने कहा कि भी अब पुलवामा में भारतीत्व सैनिकों को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मारा तो सरकार ने सैनिकों को बदले की कार्रवाई की पूरी छूट दे दी। पुलवामा हमले के बाद दिखा दिया कि हमें दुश्मनों को जवाब देना अच्छी तरह आता है। प्रधानमंत्री ने ठान लिया कि आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे तो तो सेना ने आतंकियों के छक्के छुड़ा दिये। अब भारत जवानों के खून का बदला लेने इजरायल और अमरीका की सूची में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन सर्जिकल स्ट्राइक हुआ उस दिन सभी सरपरस्तों के चेहरों की हवाइयां उड़ने लग गई।महामिलावटी लोगों में खलबली मच गई। राहुल बाबा समेत सभी एयरस्ट्राइक के सबूत मांगने लग गये। कहने लगे,पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा, हम आतंकवादियों से बात करें कि उन्हें उनके घरों में घुसकर मारें? सभी ने एक स्वर में आतंकियों को मार गिराने का समर्थन किया।

 

महागठबंधन में पीएम को लेकर कसा तंज

अमित शाह ने कहा,यह न्यू इंडिया है। भारत आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन चुनाव लड़ने चला है। एक कार्यकर्ता के मैसेज की चर्चा करते हुए भाजपाध्यक्ष ने कहा, सोमवार को मायावती बनेंगी प्रधानमंत्री, मंगलवार को अखिलेश यादव, बुद्धवार को लालू यादव, गुरुवार को देवगौड़ा, शुक्रवार को चंद्रबाबू और शनिवार को छुट्टी।ऐसी सरकार देश का भला करेगी क्या?सभी ने एकसाथ कहा,कभी नहीं।

 

कांग्रेस के साथ लालू—राबड़ी निशाने पर

मुंगेर की सभा में शाह ने युवाओं को जिगर का टुकड़ा बताया। कहा कि देश में पूरब-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण सभी तरफ मोदी ही मोदी सुनाई दे रहा है। चार माह में यह मेरी 255 वीं सभा है।55 साल कांग्रेस ने देश में राज किया। 15 साल बिहार में लालू-राबड़ी का जंगल राज रहा। आज भी लोग जंगलराज को याद कर सिहर उठते हैं। उन्होंने देश में मोदी सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सात करोड़ गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गये। हर घर में बिजली आ गई। बीमारी के लिए पांचलाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल गई। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी विकास कार्यों की बहार है।राज्य सरकार ने सवा सौ करोड़ के पैकेज मांगे थे। आज एक लाख दस हजार करोड़ के काम शुरु हो चुके हैं। राहुल बाबा बताएं कि कांग्रेस की सरकारों ने 55 सालों में बिहार के लिए क्या किया? पांच सालों में बिहार को एक लाख 33ह जार करोड़ की जगह 6 लाख 6 हजार करोड़ दिए गये। उन्होंने कहा आने वाले पांच सालों में बिहार विकसित राज्यों की श्रृंखला में शामिल हो जाएगा। भाजपाध्यक्ष उजियारपुर, मुंगेर और बेगूसराय में सभाओं को संबोधित करने के बाद पटना से बनारस के लिए प्रस्थान कर गये।

ट्रेंडिंग वीडियो