scriptअखिलेश,तेजस्वी और राहुल गांधी बने महागठबंधन के त्रिदेव!…पर यह क्या कर डाला जो उठने लगे इनकी हिंदी पर सवाल? | big mistake in new poster of rjd,bihar update news | Patrika News

अखिलेश,तेजस्वी और राहुल गांधी बने महागठबंधन के त्रिदेव!…पर यह क्या कर डाला जो उठने लगे इनकी हिंदी पर सवाल?

locationपटनाPublished: Nov 10, 2018 05:58:05 pm

Submitted by:

Prateek

इस पोस्टर में महागठबंधन के प्रमुख नेताओं की मजबूती के साथ ही हिंदी की बहुत बड़ी कमजोरी सामने आई है…

tridev

tridev

(पटना): बिहार के राजनेता अपने पोस्टर वार के लिए पूरे देश में चर्चित है। राज्य से हर बार नए तरीके का पोस्टर सामने आता है जो सुर्खियो में बना रहता है। इस बार भी एक पोस्टर लोकप्रियता बटोर रहा है। पर इस पोस्टर में महागठबंधन के प्रमुख नेताओं की मजबूती के साथ ही हिंदी की बहुत बड़ी कमजोरी सामने आई है।

 

 

 

राजधानी पटना में तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले के बाहर आरजेडी समर्थक धर्मेंद्र की ओर से पोस्टर लगाया गया है। जिसमे महागठबंधन में भाग लेने वाले प्रमुख दलों सपा,आरजेडी और कांग्रेस के प्रधान नेताओं अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की फोटो लगाई गई है। तीनों नेताओं का चित्रण राजनीति के त्रिदेव के रूप में किया गया है।


यह लिखना था क्या लिख डाला

tridev

समस्या यहां खड़ी हो गई कि पोस्टर के उपर जो लाइन लिखी गई है उसके शब्दों में हिंदी की अशुद्धियाँ देखने को मिली है। दरअसल पोस्टर में ‘विरोधियों का करेंगे सर्वनाश कहालाएंगे’ TRIDEV लिखा जाना चाहिए था। पर इसके स्थान पर ‘विरोधीयों का करेगें सर्वनाश कहलाएगें’ TRIDEV लिखा गया है।


पोस्टर में तीनों युवा चेहरों को स्थान देने पर यह बात साफ होती दिखाई दे रही है कि लोकसभा चुनाव या बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन बनता है तो इन तीनों युवाओं के कंधों पर ही महागठबंधन को जीताने और एनडीए को शिकस्त देने की जिम्मेदारी होगी। पर मीडिया में इस पोस्टर के सामने आने के बाद से हिंदी की इन अशुद्धियों को लेकर बवाल मचने की आशंका है।

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी आरजेडी नेताओं व समर्थकों की ओर से कई पोस्टर लगाए गए है जिनमे नेताओं का चित्रण किसी ना किसी किरदार के रूप में किया गया है। तेजस्वी यादव को भगवान राम और पीएम मोदी को रावण दिखाते हुए पोस्टर लगाया गया था। इसी के साथ तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी होने पर समर्थकों ने उन दोनों की जोड़ी को शिव पार्वती की जोड़ी बताते हुए शुभकामनाएं देने का पोस्टर भी लगाया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो