scriptओडिशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे सत्यपाल मलिक | Bihar Governor Satyapal Malik Will Take Additional Charge Of Odisha | Patrika News

ओडिशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे सत्यपाल मलिक

locationपटनाPublished: Mar 20, 2018 07:36:05 pm

Submitted by:

Prateek

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कार्यभार बढ़ने वाला हैं। अब वह बिहार के राज्यपाल होने के साथ-साथ ओडिशा राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

SATYPAL MALIK

SATYPAL MALIK

(बिहार) : बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कार्यभार बढ़ने वाला हैं। अब वह बिहार के राज्यपाल होने के साथ-साथ ओडिशा राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। मलिक अब ओडिशा के अस्थायी राज्यपाल के तौर पर कार्य करेंगे।

यह भी पढ़े :ओडिशा-झारखंड सीमा पर वायुसेना का प्लेन क्रैश, पायलट के सिर-पैर में आईं गंभीर चोटें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे सत्यपाल मलिक 30 सितम्बर 2017 से बिहार के राज्यपाल हैं। सत्यपाल को ओडिशा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मलिक को निर्देशित किया है कि वह बिहार के साथ ही ओडिशा के राज्यपाल का भी कामकाज देखें। मलिक ओडिशा में स्थायी राज्यपाल की नियुक्ति होने तक इस राज्य के भी राज्यपाल बने रहेंगे।

ओडिशा राज्यपाल एससी जमीर का खत्म होने वाला है कार्यकाल

सत्यपाल मलिक ओडिशा के राज्यपाल एससी जमीर के कार्यकाल खत्म होने के बाद यह पदभार ग्रहण करने वाले हैं। ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल जमीर ने 31 मार्च 2013 को कार्यभार ग्रहण किया था। और आज इनका कार्यकाल खत्म होने वाला हैं।

एक नजर में देखे सत्यपाल मलिक का राजनीतिक जीवन

सत्यपाल मलिक एक दिग्गज राजनीतिज्ञ हैं। मलिक कई राजनीतिक पार्टियों मेें काम कर चुके हैं। मेरठ से कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद मलिक ने अपना राजनीतिक जीवन प्रारम्भ किया। अलग-अलग पार्टियों में काम करने के बाद मलिक ने कई राजनीतिक कीर्तिमान स्थापित किए। वह अलीगढ़ से जनता दल के सांसद रहे। मलिक ने दुबारा इसी सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा पर इस बार किस्मत ने मलिक का साथ नही दिया और उन्हे शिकस्त का सामना करना पड़ा। इन पार्टियों में काम करने के बाद मलिक ने भारतीय जनता पार्टी में काम करना शुरू किया। सत्यपाल मलिक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मलिक 30 सितम्बर 2017 से बिहार के राज्यपाल भी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो