scriptRJD सुप्रीमो बने रहेंगे लालू प्रसाद यादव, पार्टी की नई टीम घोषित | Bihar News: Lalu Prasad Yadav Again Become Rashtriya Janata Dal Chief | Patrika News

RJD सुप्रीमो बने रहेंगे लालू प्रसाद यादव, पार्टी की नई टीम घोषित

locationपटनाPublished: Mar 05, 2020 04:44:50 pm

Submitted by:

Prateek

Bihar News: (Rashtriya Janata Dal) राजद (RJD) सुप्रीमो (Rashtriya Janata Dal Chief) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) रांची (Rashtriya Janata Dal New Team) की होटवार जेल में सजा काट रहे है, गंभीर रूप से बिमार होने के बाद रांची स्थित रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है…

Bihar News, Rashtriya Janata Dal, Rashtriya Janata Dal New Team, RJD

RJD सुप्रीमो बने रहेंगे लालू प्रसाद यादव, पार्टी की नई टीम घोषित

पटना: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो बने रहेंगे। पार्टी कि घोषित हुई नई टीम में उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।


पार्टी की कार्यकारिणी बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधान महासचिव कमरे आलम ने कहा कि लालू यादव फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाए गए हैं। बता दें कि पार्टी के स्थापत्य काल से ही वह इस पद पर कायम हैं। कार्यकारिणी में राबड़ी देवी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। टीम में शहाबुद्दीन को जगह नहीं दी गई है। प्रेमचंद गुप्ता की जगह अशफाक करीम को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी की स्थापना से ही गुप्ता कोषाध्यक्ष बने रहे हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में रामचंद्र पूर्वे, तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव, शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब आदि को भी जगह दी गई है।


बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रांची की होटवार जेल में सजा काट रहे है। गंभीर रूप से बिमार होने के बाद रांची स्थित रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो