सीएम से बोले जांच की क्या जरूरत?
गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि इतनी बड़ी जांच बिना उनकी इजाजत के कैसे संभव हो गई। आखिर इसकी ज़रूरत कहां से आ खड़ी हुई।
मोदी से हर कार्यकर्ता पूछ रहा सवाल-गिरिराज
सिंह ने सुशील मोदी से भी सवाल पूछे। कहा कि उनके सरकार में अहम भूमिका के रहते यह कैसे संभव हो गया। मोदी से हर कार्यकर्ता यह सवाल पूछ रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि संघ हमारा मातृ संगठन है। हर कार्यकर्ता अपने मातृ संगठन के साथ अपनी ही सरकार के ऐसे सलूक से आहत और विचलित है। लोग यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर हम सरकार में हैं या सरकार से बाहर। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भी यह डंके की चोट पर स्वीकार किया था कि हम पहले स्वयंसेवक हैं तभी किसी दल के सदस्य या नेता। सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरा संघ और सहयोगी संगठनों के साथ भाजपा के हर कार्यकर्ता आहत और दुखी है। गिरिराज सिंह के वक्तव्य पर जदयू नेता दिलीप सिंह ने उन्हें पीएम मोदी और भाजपाध्यक्ष अमित शाह से मिलने की नसीहत दी और कहा कि इन्हीं की सहमति के बाद बिहार में जदयू भाजपा गठबंधन बना।