scriptबिहार: पहले व दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,इन 42 नेताओं को सौंपा प्रचार का जिम्मा | bjp launched star campaigners list for lok sabha election in bihar | Patrika News

बिहार: पहले व दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,इन 42 नेताओं को सौंपा प्रचार का जिम्मा

locationपटनाPublished: Mar 26, 2019 05:24:22 pm

Submitted by:

Prateek

कई राज्यों के वर्तमान व पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों के नाम भी सूची में रखे गए हैं…

bjp

bjp

(पटना): लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही हैं। बिहार में एनडीए की ओर से पहले सीट शेयरिंग फार्मूला तय किया गया। इसके बाद उम्मीदवार घोषित किए गए। एक बार फिर बिहार महागठबंधन को पीछे छोड़ते हुए एनडीए अपने प्रत्याशियों के प्रचार—प्रसार में जुट गया है। इस सिलसिले में भाजपा की ओर से पहले और दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें 42 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। प्रचार की कमान संभालने के लिए केंद्रीय नेताओं पर पार्टी ने ज्यादा भरोसा जताया है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल है। इसी के साथ ही कई राज्यों के वर्तमान व पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों के नाम भी सूची में रखे गए हैं।

 

https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
list
सूची में इन लोगों के नाम हैं शामिल:—

1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
3.केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह
4.केंद्रीय मंत्री नीतीन गड़करी
5.केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली
6.केंद्रीय विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज
7.रामलाल
8.केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत
9.केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा
10.मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
11.केंद्रीय मंत्री उमा भारती
12.केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमण
13.केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी
14.सैयद शाहनवाज़ हुसैन
15.यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
16.झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास
17.मथुरा से लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी
18.छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह
19.सौदान सिंह
20.सतपाल महाराज
21.बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी
22.यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
23.डॉ. दिनेश शर्मा
24.बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नित्यानंद राय
25.केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद
26.केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
27.केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह
28.केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
29.पाटलिपुत्र सांसद राम कृपाल यादव
30.केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
31.केंद्रीय मंत्री आर.के सिंह
32.भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव
33.नागेंद्र
34.शिव नारायण महतो
35.रानू देवी
36.रजनीश कुमार
37.राज्य सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव
38.मंगल पांडेय
39.प्रेम कुमार
40.कृष्ण कुमार ऋषि
41.रामनारायण मंडल
42.बृज किशोर बिंद
बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं। सात चरणों में अलग—अलग लोकसभा सीट पर चुनाव होने है। प्रथम चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई सीट के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है। वहीं दूसरे चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया,भागलपुर, बांका सीट पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो