scriptकिशोरी को झांसा देकर खेत में बुलाया और फिर किया सामूहिक दुष्कर्म | Calling teenager to the farm and then committed gang-rape | Patrika News

किशोरी को झांसा देकर खेत में बुलाया और फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

locationपटनाPublished: Jan 10, 2020 05:19:18 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

Bihar news: इटाढ़ी थाना क्षेत्र में कोचिंग में पढ़ रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोचिंग में पढऩे गए एक किशोरी से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी में आने के बाद पुलिस ने फौरी कार्रवाई की और एक को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी को झांसा देकर खेत में बुलाया और फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

किशोरी को झांसा देकर खेत में बुलाया और फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

बक्सर. इटाढ़ी थाना क्षेत्र में कोचिंग में पढ़ रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोचिंग में पढऩे गए एक किशोरी से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी में आने के बाद पुलिस ने फौरी कार्रवाई की और एक को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस शनिवार को गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेश करेगी।
गौरतलब है कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र की एक लड़की बधवार को कोचिंग के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे झांसे में लेकर वहां पास ही खेत पर बुला लिया। युवक ने युवती को खेत में उसके परिजनों के नाम से झांसा देकर बुलाया। वह खेत की ओर गई तो युवकों ने उसका पीछा किया। इसके बाद युवकों ने एकांत जगह देख किशोरी के साथ सामूहिक गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपित उसे बांधकर एक गोशाला में फेंक दिया। रात में नहीं लौटने पर परिजन उसे खोजते रह गये। गुरुवार की सुबह उसे गौशाला में बंधे पाए जाने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने घटना की जांच का जिम्मा महिला थानाध्यक्ष को सौंप दिया है। इसके अलावा खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो