पटना

चचेरे चाचा ने भतीजी के साथ की हैवानियत

– पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया

पटनाApr 08, 2024 / 06:09 pm

Pulakit

प्रतीकात्मक फोटो

बेगूसराय. बेगूसराय में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। यह हैवानियत किसी और ने नहीं, बल्कि उसके चचेरे चाचा ने ही की। घटना के बाद लड़की के परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन, कुछ ही देर बाद परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों ने जमकर बवाल किया। उनका कहना है कि सदर अस्पताल में बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी बच्ची की उम्र 12 साल है। अस्पताल वालों ने उसकी उम्र 20 साल लिख दिया। हम लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन उन लोगों ने किसी की नहीं सुनी। पीड़ित परिवार ने सदर अस्पताल में करीब एक घंटे तक हंगामा किया। हंगामा होने के बाद फिर पीड़िता की उम्र को घटाया गया। परिजनों ने बताया कि वह लोग शहर में मजदूरी करतें हैं। घर में एक महिला के साथ लड़की रहती थी। शुक्रवार शाम में घर में कोई नहीं था। उसी का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शाम में जब परिजन घर पहुंचे तो लहुलुहान बच्ची को देखकर दंग रह गए। पीड़ित ने बताया कि पुलिस कों घटना की जानकारी देकर इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया कराया। लड़की के परिजन ने बताया कि अस्पताल में भी चिकित्सक द्वारा किशोरी की उम्र बढ़ाकर बताई गई। थानेदार ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ करवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News / Patna / चचेरे चाचा ने भतीजी के साथ की हैवानियत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.