scriptमैने मुल्कों की तरह लोगों के दिल जीते हैं… | I have won the hearts of people like countries ... | Patrika News

मैने मुल्कों की तरह लोगों के दिल जीते हैं…

locationपटनाPublished: May 25, 2020 06:33:52 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

मैंने मुल्कों की तरह, लोगों के दिल जीते हैं, ये हुकूमत किसी, तलवार की मोहताज नही !!!बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को फेम इंडिया और एशिया पोल के 2020 के सर्वे में देश के 50 प्रभावशाली लोगों में 16 वां स्थान मिला है। नीतीश ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बाबा रामदेव, अभिनेता अक्षय कुमार और भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सर्वे में पहले स्थान पर हैं।

मैने मुल्कों की तरह लोगों के दिल जीते हैं...

मैने मुल्कों की तरह लोगों के दिल जीते हैं…

पटना(बिहार)प्रियरंजन भारती: मैंने मुल्कों की तरह, लोगों के दिल जीते हैं,
ये हुकूमत किसी, तलवार की मोहताज नही !!!
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है, उनके इस लोकतांत्रिक और उदारवादी रुख का नतीजा है कि फेम इंडिया और एशिया पोल के 2020 के सर्वे में उन्हें देश के 50 प्रभावशाली लोगों में स्थान मिला है। वह इस सर्वे में सोलहवें स्थान पर आए हैं। नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बाबा रामदेव, अभिनेता अक्षय कुमार और भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सर्वे में पहले स्थान पर हैं।

सात निश्चय योजनाओं का मिला लाभ जैसी

नीतीश कुमार फेम इंडिया के ताज़ा सर्वे में 16 वें स्थान पर चुने गए हैं। उन्हें बिहार में सात निश्चय जैसी जनाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने का श्रेय मिला है। भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा इस सूची में 17 वें स्थान पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन 18 वें स्थान पर तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 21 वें स्थान पर हैं। अभिनेता अक्षय कुमार 23 वें स्थान पर हैं।

मुख्यमंत्रियों में नवीन पटनायक, हेमंत सोरेन भी
अन्य मुख्यमंत्रियों में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दसवें स्थान पर तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 वें स्थान पर हैं। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13 वें स्थान पर चुने गए हैं। यह सर्वे 12 हजार बुद्धिजीवियों के द्वारा दिए गए मतों पर आधारित है। इसमें लोगों की छवि, व्यक्तित्व, विकास के काम आदि को मानक बनाया गया। लिस्ट में राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अभिनय, व्यापार, पत्रकारिता और आध्यात्म के क्षेत्र के व्यक्ति विशेष लोगों पर रायशुमारी की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अव्वल

फेम इंडिया और एशिया पोल 2020 के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 99.6 मत लेकर प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगह बनाई। जबकि गृहमंत्री अमित शाह तीसरे स्थान पर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश विदेश के अन्य सर्वे में भी अव्वल आते रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो