नीतीश जेटली के कायल थे। वह हर दिल्ली यात्रा के दौरान उनसे ज़रूर मिलते। अक्सर उनके घर जाते और डिनर या लंच करके लौटते। अरूण जेटली भी नीतीश की पसंद का खूब ख्याल रखा करते थे। वह जब भी पटना आते और नीतीश से मिलने का कार्यक्रम तय होता तो उनकी पसंद का दिल्ली के गोपाला के रसगुल्ले ( Rasgulla ) ज़रूर साथ ले आते। नीतीश यूपीए ( UPA ) में रहते हुए भी जेटली से मिलना नहीं भूलते। दोनों के बीच इस रिश्ते की चर्चा सियासी गलियारों में भी धड़ल्ले से हुआ करती है।